Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनुबंध कुटीर में बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया, भजनों पर झूमे वृद्धजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अनुबंध वृद्धजन कुटीर में नवरात्रा पर आयोजित तीन दिवसीय श्री बाबा रामदेव कथा के दूसरे दिन बाबा रामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मिठा करवा खुशियां बांटी। वृद्धजन भाव विभोर होकर नाच उठे।
तीन दिवसीय श्री बाबा रामदेव कथा के दूसरे दिन कथा वाचक मिश्रीलाल पंवार “आलसी बाबा” ने बाबा के अवतरण, लाखू बंजारे को बाबा का पर्चा, भैरव राक्षस के वध सहित अन्य प्रसंगों की व्याख्या की। बाबा रामदेव के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों की की चर्चा करते उन्होंने कहा कि बाबा रामदेवजी का पूरा जीवन लोगों को सतमार्ग दिखाने में ही समर्पित रहा। अपने जीवन काल में उन्होंने जितने भी पर्चे दिए, उनके पीछे एक सन्देश था। जातीय झगड़ों में बंटे हिन्दु समाज को उन्होंने एकता का पाठ पढ़ाया। ऊंच नीच के भेद को मिटाने के लिए खुद ने पहले की।
उन्होंने कहा कि मारवाड़ की मिटी का एक एक कण बाबा रामदेव का ऋणी है। धोरा की इस धरती पर अवतरित होकर उन्होंने इसे देव भूमि के रूप में स्थापित किया। इससे पूर्व श्याम गुप्ता ‘शान्त’, श्रीमती अनुराधा अडवानी, नरेन्द्र तथा अनुबंध वृद्धजन कुटीर के वृद्धजनों ने मंगलाचरण आरती में भाग लिया। अनुबंध वृद्धजन कुटीर की संचालिका श्रीमती अनुराधा अडवानी ने बताया कि अनुबंध कुटीर चल रही तीन दिवसीय बाबा रामदेव कथा की पूर्ण आरती आज शाम को होगी। पूर्ण आरती के बाद विश्व प्रसिद्ध जादूगर गोपाल अनुबंध कुटीर के वृद्ध मनिषियों को अपने जादुई कार्यक्रमों का करिश्मा दिखाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor