Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां 

पटाखे देखते ही बच्चों के चेहरे पर खुशियां आ गई.  बच्चों के चेहरे खिल उठे सब ने बहुत आंनद के साथ पठाखे फोड़े.

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा दिवाली के शुभ दिन पर वात्सल्यपुरम अनाथाश्रम में बच्चों को पटाखे भेट किए गए. ताकि उनकी दिवाली भी रोशन हो सके. उनके साथ पटाखे फोड़े गए ताकि उन्हें परिवार के होने का अहसास हो. पटाखे देखते ही बच्चों के चेहरे पर खुशियां आ गई.  बच्चों के चेहरे खिल उठे सब ने बहुत आंनद के साथ पठाखे फोड़े.
सभी बच्चों को मिठाई खिला कर मुंह मीठा करवाया गया. बच्चों के साथ पटाखे जलाकर उनको खुशी से  सराबोर बताया किसी जरूरतमंद की दिवाली को यादगार कर सकते हैं.
इंसान किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके तो ये भी एक मिसाल बन सकता है और इस तरह की पहल करने से जरुरतमंद लोग सब खुश होते हैं और हम भी खुश होते हैं की हम अपनी मेहनत से अपने काम को पूरा करने में कामयाब होते हैं
बच्चों को फ्रूट्स बिस्किट भी वितरण किए गए.
यहाँ लगभग पचास के आस पास बच्चे रह रहे हे यह बच्चे स्कूल भी जाते हैं उनके मनोरंजन के लिय केरम बोर्ड का गेम आदि भी भेट किये गए.
इसमें प्रमुख सहयोगी रामरखी , डिंपल विवेक गांधी , सचिव तारा सोलंकी ,मंजू ,सुमन आदि उपस्थित रहे
अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा महिलाओं के लिए आगे बढ़ाने और मनोबल बढ़ाने के लिए चेहरे पर ख़ुशी देखने के लिए सेवा के साथ साथ तरह तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम भी किए जाते हैं.

इस कार्य में निरूपा पटवा की टीम के प्रमुख सहयोगी आदि लगभग कई महिलाए उपस्थित रहे यह ग्रुप वर्ष भर सेवा कार्य करता हैं. अनाथ आश्रम के संस्थापक मदन जांगिड ने अध्यक्ष व उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor