Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राजकुमार यादव युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चेतन यादव जोधपुर जिला युवा अध्यक्ष बने
रेजांगला रज कलश यात्रा जंतर मंतर दिल्ली में बनाएगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड : चेतन यादव

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन तथा शपथ ग्रहण समारोह बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में संपन्न हुआ। जिसमें जोधपुर यादव समाज से एडवोकेट राजकुमार यादव को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चेतन यादव को जोधपुर जिले का युवा अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वप्निल घोष, प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पचेरिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष मदन यादव, जोधपुर जिला अध्यक्ष जगदीश यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव तथा संतोष यादव सहित महासभा के देश तथा प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नव चयनित जोधपुर जिला युवा अध्यक्ष चेतन यादव ने प्रदेश तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जयपुर में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में रेजांगला रज कलश यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया तथा 10 किलोमीटर रैली निकालते हुए बिरला ऑडिटोरियम पहुंचे। यह यात्रा 13 अप्रैल 2025 को छपरा से शुरू होकर देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए जयपुर पहुंची तथा अब हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। जहां पर जंतर मंतर पर एक समारोह का आयोजन करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस यात्रा ने लगभग 1 लाख किलोमीटर यात्रा पूरी कर ली है।

नव चयनित प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने बताया कि 1962 के भारत चीन युद्ध में मेजर शैतान सिंह की अगुवाई में 120 वीर अहीरो ने 1962 में भारत चीन के बीच लड़े गए रेजांगला युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देते हुए चीन के 1300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था। इस महान युद्ध के साहस और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह रेजांगला रज कलश यात्रा निकाली जा रही है, जिसका समापन 18 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा, जहां भारतीय सेवा में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर विशाल सभा का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor