Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:17 am

Thursday, July 9, 2026, 6:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सांसद खेल महोत्सव 6 नवम्बर से

ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

शिव वर्मा. जोधपुर 

खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जोधपुर संसदीय क्षेत्र में किया जा रहा है। इस महोत्सव में जोधपुर जिले के जोधपुर शहर, सरदारपुरा, सूरसागर, लूणी, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र, फलोदी जिले के फलोदी, लोहावट विधानसभा क्षेत्र तथा जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र के 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागी भाग लेंगे।

महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, योगासन, 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी. एवं 3000 मी. दौड़, नींबू-चम्मच रेस, बोरी रेस तथा रस्साकस्सी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं तीन चरणों में होंगी—प्रथम चरण ग्राम पंचायत स्तर पर, द्वितीय चरण ब्लॉक स्तर पर तथा तृतीय चरण जिला (संसदीय क्षेत्र) स्तर पर।

6 से 9 नवम्बर तक पंचायत स्तर पर होगी प्रथम चरण की प्रतियोगिता

प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं 6 नवम्बर से 9 नवम्बर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित पीईईओ स्कूलों के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

– जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिताएं नगर निगम उत्तर के वार्ड 25 से 43 एवं दक्षिण के वार्ड 38 से 67 के अंतर्गत राजमहल, जालोरीगेट, चिल्का, शास्त्रीनगर, रेजिडेंस, बासनी स्टेशन एवं रातानाडा स्कूलों में होंगी।
-सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में निगम उत्तर के वार्ड 44 से 80 और दक्षिण के वार्ड 68 से 80 के तहत डिगाड़ी, बीजेएस, महामंदिर, पूंजला, भदवासिया, भटियानाडी स्कूलों में आयोजन होगा।
-सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में निगम उत्तर के वार्ड 1 से 24 तथा दक्षिण के वार्ड 1 से 37 के अंतर्गत कालीबेरी, सूरसागर, प्रतापनगर एवं पीएम श्री चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पूर्व में पंजीयन करवा चुके खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य इच्छुक महिला-पुरुष खिलाड़ी 30 अक्टूबर, 2025 तक अपना पंजीयन करवा सकेंगे।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा जिला स्तर तक खेलने का अवसर

प्रथम चरण के विजेता खिलाड़ी एवं टीमें 14 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2025 तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जबकि ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर, 2025 तक जिला (संसदीय क्षेत्र) स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष मिश्रा के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणपतलाल सुथार की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसकी प्रभारी उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा पंवार होंगी।

संसदीय क्षेत्र के सभी सीबीईओ को आयोजन की समुचित तैयारी एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुमित्रा पंवार, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) एवं रजनी शेखावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जोधपुर शहर उपस्थित रहे

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor