राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जोधपुर के चौपसनी हाउसिंग बोर्ड स्थित प्रथम पुलिया पर स्थित श्री अग्रसेन संस्थान में आगामी 6 दिसंबर 2025 से “गीता जी के गूढ़ रहस्य” विषय पर सत्संग शुरू हो रहा है। संस्थान की यह पहल समाज में धर्म, ज्ञान व जीवन मूल्यों को सहज रूप से समझाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इस विशेष शृंखला का संचालन प्रतिष्ठित संत महंत रामस्नेही हरिरामजी शास्त्री द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सत्संग हर शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बालक–बालिका, महिला तथा पुरुष सभी भाग लेकर गीता का सार सरल भाषा में सीख सकेंगे।
कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसके तहत प्रतिभागी पूरे एक वर्ष तक पाठ्यक्रम से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कथा में शास्त्रों के सिद्धांत, कर्मयोग, भक्ति, धर्म के सामाजिक प्रभाव और गीता शिक्षाओं को दैनिक जीवन में लागू करने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। आयोजकों का मानना है कि यह कक्षाएं युवा पीढ़ी में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेंगी।
अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए संपर्क नंबर –
8619913343 (श्रीमती सुधा जी गर्ग)
6350612089 (संस्थान कार्यालय)।
कार्यक्रम का उद्देश्य गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सद्भाव, संस्कार और जागरूकता को मजबूत बनाना है।





