Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

काव्य धारा के प्रवर्तक कवि एन.के. मेहता की स्मृति में आयोजित भक्ति संध्या में श्रोता हुए भावविभोर

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

नवोदय सबरंग साहित्य परिषद व  खुशदिलान-ए-जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ रचनाकार, एक उम्दा गजल गायक, प्रखर कानूनवेत्ता, नामचीन शिक्षाविद्, नाट्य-लेखक, संगीत-साधक और निष्णात अनुवादक एन.के. (नरेंद्र कुमार) मेहता की जन्म तिथि स्वरूप स्मृति में पावटा स्थित निजी परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र-अनुराधा अडवाणी (अनुबंध वृद्ध कुटीरजन के संचालक) ने बताया कि भक्ति संध्या में भजन गायक अभिनंदन जैन ने मेहता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मेहता के पसंदीदा बाॅलीवुड गायको के गीत व भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

मेहता के करीबी साथी श्याम गुप्ता ‘शान्त’ व अशफाक अहमद फौजदार ने बताया कि वे स्व. जगमोहन, तलत महमूद, मुकेश व के.एल.सहगल के मुरीद थे। सहगल की पुण्य-तिथि पर उन्हें दूरदर्शन, दिल्ली द्वारा कार्यक्रम के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता था। दिल्ली दूरदर्शन के ही कार्यक्रम “सुबह-सवेरे” में भी वर्षों तक उन्होंने अपने फन का लोहा मनवाया। प्रसिद्ध संगीत निर्देशक खैय्याम साहब ने भी एक कार्यक्रम में उनकी गजल- गायकी की भूरि-भूरि प्रश॔सा की थी। इन विशेषताओं के अलावा वे सहज, जमीन से जुड़े हुए, हंसमुख, मिलनसार, खुशमिज़ाज और हरदिल अजीज इंसान थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor