Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संगीतमय संध्या “एक शाम :धर्मेंद्र के नाम” 12 दिसंबर को नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में होगी

राखी पुरोहित. बीकानेर 

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता, पद्मभूषण से सम्मानित, बीकानेर के पूर्व सांसद हीमैन धर्मेंद्र का पिछले दिनों देहावसान होने पर उनकी याद में कोहिनूर कला केंद्र बीकानेर द्वारा एक संगीतमय संध्या “एक शाम: धर्मेंद्र के नाम” का आयोजन स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार में 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे किया जा रहा है।

कला केंद्र के नौशाद अली और अनवर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संगीतमय संध्या की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद मीढ्ढा होंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मोहम्मद अली खिलजी, फिल्म निर्माता पूनम मोदी, डॉ. हिमांशु दाधीच,संतोष तिवाड़ी, राजीव मित्तल, सुरेश मदान एवं अशोक जसमतिया होंगे। कार्यक्रम समन्वयक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस संगीतमय संध्या में नगर के प्रसिद्ध गायक कलाकार शेख सलीम, शेख मुनव्वर हुसैन, शैलेंद्र चौहान, नौशाद अली, अनवर अली, हैदर अली, सलमान खान, रवि चौहान, कुमार महेश किराडू, एम. रफ़ीक़ क़ादरी तथा महबूब इमरान स्वर्गीय धर्मेंद्र पर फिल्माए गए गीत पेश करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor