शिव वर्मा. जोधपुर
संतों की तपोस्थली श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में खेड़ापाचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे बरसी महोत्सव के अंतर्गत प्रातः कालीन सत्संग में परमहंस श्री सेवगराम महाराज की अनुभव वाणी के माध्यम से परमहंस राम प्रसाद महाराज ने कहा कि गुरु के बिना जीव का कल्याण सम्भव नहीं है। जीवन में व्यक्ति को गुरु दिक्षा मन्त्र जरूर लेना चाहिए। गुरु को परख कर गुरु मन्त्र लेना चाहिए तथा संत ने कहा है कि हमेशा नित्य राम नाम का गुणगान करना चाहिए । एक राम नाम ही तरण- तारण का साधन है। गुरुवार को परमहंस अभयराम महाराज का वरसी जागरण होगा । जिसमें संत सुखदेव महाराज कुचेरा वालों के द्वारा सन्तों की अनुभव वाणी के भजनों की प्रस्तुति होगी।





