Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:37 am

Thursday, July 9, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ब्रह्मलीन मौनी महाराज का बरसी महोत्सव मनाया

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

सार्वजनिक मंदिर श्री शिवजी महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर में ब्रह्मलीन श्री मौनी जी महाराज की 30वी बरसी महोत्सव आज (माघ सुदी पूर्णिमा) 1 फरवरी को धूमधाम से मनाई गई।

शिव मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी ने बताया दिनांक 25 जनवरी से 31 जनवरी तक दोपहर 12.00 बजे से 4.00 बजे तक रामस्नेही संत श्री गोविन्द राम जी महाराज की मधुर वाणी द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया एवं आज 1 फरवरी रविवार को प्रातः 9.00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया 1.00 आम भंडारा तथा शाम 4.00 बजे फाग उत्सव एवं पूर्ण आरती की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor