Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:50 am

Thursday, July 9, 2026, 7:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पार्श्वनाथ बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जोरो पर, भूमि-पूजन के साथ किया पोस्टर का विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

हिंदू समाज की एकता अखंडता व सामाजिक समरसता के पावन उद्देश्य से पार्श्वनाथ नगर की पार्श्वनाथ बस्ती की ओर से 8 फरवरी, रविवार प्रातः 11 बजे, पाल गांव पशु मेला मैदान में संतों के सान्निध्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के तहत आज कार्यक्रम स्थल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि-पूजन एवं पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक एवं बस्ती प्रमुख हरदेव देवासी ने बताया कि सम्मेलन में बस्ती की समस्त 42 कॉलोनियों से माताएँ-बहनें मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा के रूप में सहभागी बनेंगी, वहीं पुरुष वर्ग पारंपरिक वेशभूषा साफा एवं भगवा अंग वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक संत कृपाराम महाराज, संत राजाराम महाराज, राष्ट्रीय संत चंद्रप्रभ सागर, संत तारका राम महाराज, साध्वी डॉ. ज्योति सहित अनेक संत उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जागृत कर रहे हैं। साथ ही पीले चावल, पत्रक एवं निमंत्रण पत्र देकर सभी को सादर आमंत्रित किया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor