अणुव्रत स्थापना दिवस साध्वी कुंदन प्रभा के सान्निध्य में तातेड़ गेस्ट हाउस सरदारपुरा में मनाया गया
राखी पुरोहित. जोधपुर
अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा 78वां अणुव्रत स्थापना दिवस साध्वी कुंदन प्रभा के सान्निध्य में तातेड़ गेस्ट हाउस सरदारपुरा में मनाया गया।
कार्यक्रम में साध्वी विद्युत प्रभा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनुष्य के सामने दो प्रकार के शब्द हैं। एक है स्मार्टनेस और दूसरा ब्यूटीफुल। स्मार्ट बनना हर कोई चाहता है, उसमें बाह्य सुंदरता की प्राप्ति होती है और ब्यूटीफुल आत्म सौंदर्य को प्राप्त करने वाला होता है। अणुव्रत आत्म सौंदर्य का स्वस्थ उपक्रम है। नैतिकता का राजमार्ग प्रशस्त करने के लिए हर व्यक्ति को अणुव्रत को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
अणुव्रत विभाग की राज्य प्रभारी (जोधपुर संभाग) डॉ. सुधा भंसाली ने अणुव्रत स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अणुव्रत स्थापना दिवस 1 मार्च 1949 को राजस्थान के छोटे से कस्बे सरदार शहर में आचार्य तुलसी के कर कमलों द्वारा की गई थी। अणुव्रत समिति जोधपुर के कोषाध्यक्ष रूपचंद भंसाली और सदस्य रमेश भंसाली ने भी विचार व्यक्त किए। सुधा भंसाली ने बताया कि महावीर राज सा गेलड़ा पूर्व में अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। कार्यक्रम में अणुव्रत आंदोलन पर विस्तार से विचारों का मंथन हुआ। सुधा भंसाली ने आभार जताया।




