Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 10:57 am

Tuesday, August 25, 2026, 10:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

देश के प्रति चिंतन करें तथा एक नई रूपरेखा जोड़े : कुलगुरु

राखी पुरोहित. जोधपुर

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के विधि संकाय एवं सीमाजन कल्याण राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में मुख्य वक्ता एमएल गर्ग ने बढ़ते हुए घुसपैठ पर चिंता जताई।

मुख्य अतिथि शम्भू राम सिमखेडा, पूर्व चैयरमेन यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स ने सीमाप्रबंधन एवं गैरकानूनी माइग्रेशन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि नेपाल एवं भारत के बीच रोटी-बेटी का संम्बन्ध है। कान्तिलाल ठाकुर, सीमाजन कल्याण समिति ने राष्ट्र के प्रति चिन्तन पर जोर दिया तथा साथ ही सीमा सुरक्षा के बारे में शोध करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरू प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि अवैध घुसपैठ देश के लिए एक बड़ी समस्या है, अतः देश के प्रति चिन्तन करें, चिन्ता करे तथा एक नई रुपरेखा जोड़े। इस त्रिदिवसीय संगोष्ठी में चार तकनीकी सेशन तथा विशिष्ठ व्याख्यान हुए तथा 122 शोधपत्र पढे गए। मुख्य वक्ता एमएल गर्ग, आईजी बीएसएफ ने पलायन के कारण एवं सीमावर्ती क्षेत्र मे आर्थिक एवं सामाजिक पहलू पर विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी में विधि संकाय के डीन डाॅ. सुनील आसोपा ने त्रिदिवसीय सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के स्वरूपदान तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संयोजक डाॅ. केआर मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor