Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:32 am

Monday, August 24, 2026, 12:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

फागोत्सव में झूमी महिलाएं, मानसिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा जिला सभा (महिला प्रकोष्ठ) जोधपुर के तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत भवन सभागार में फागोत्सव एवं मानसिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।

अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा जिला सभा अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी दम्मीवाल ने बताया कि कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा सभा नई दिल्ली की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु शर्मा, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रेणु जांगिड़, आरएएस गोमती शर्मा व डॉ. प्रतिभा तथा संभाग प्रभारी विनती शर्मा, उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, संगठन मंत्री आशा शर्मा व सुनीता शर्मा की मेजबानी में आयोजित हुआ।

डॉ. प्रतिभा ने मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव दुर करने के तरीके पर जानकारी दी। फागोत्सव में महिला मंडल ने भजनो व फाग गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर मातृशक्ति राधाकृष्ण की झांकी के साथ झूमती हुई आनंदित नजर आई।आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री कविता शर्मा, सचिव पूजा शर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor