Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:16 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:16 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

उत्कर्ष द्वारा भारतीय नववर्ष 2083 के शुभ अवसर पर ऑनलाइन संस्कृति ज्ञान परीक्षा 18-19 मार्च को

लाखों रुपए के जीतिए नकद इनाम, संस्कृति और जड़ों से जुड़ें-दादा-दादी, चाचा-चाची हर कोई दे सकता है परीक्षा

उत्कर्ष के फाउंडर निर्मल गहलोत ने शुक्रवार शाम लॉन्च की योजना

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

उत्कर्ष समूह द्वारा भारतीय नववर्ष 2083 के शुभ अवसर पर ऑनलाइन संस्कृति ज्ञान परीक्षा 18-19 मार्च को आयोजित होगी। इसमें दादा-दादी, चाचा-चाची और कोई भी आम आदमी भाग ले सकेगा। अगर आप भारत की नदियों के बारे में जानते हैं। आप वार-त्योहार के बारे में जानते हैं। बारह ज्योतिर्लिंग के बारे में जानते हैं। ऐसी ही संस्कृति से आप रूबरू हैं तो यह परीक्षा आपके लिए उपयोगी है। इसमें आप लाखों रुपए के पुरस्कार भी जीत सकेंगे।

उत्कर्ष के फाउंडर निर्मल गहलोत ने 13 मार्च को यह परीक्षा योजना लॉन्च की है। अगर आप इस ऑनलाइन परीक्षा के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस खबर के साथ अटैच वीडियो देखें।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor