Explore

Search

Tuesday, November 24, 2026, 11:53 am

Tuesday, November 24, 2026, 11:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवन ऐप से अनारक्षित रेल टिकट पर सभी डिजिटल पेमेंट मोड से मिलेगा 3% का लाभ

रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सुविधा का विस्तार किया जा रहा है । इसे प्रायोगिक स्तर पर 14.01.2026 से लागू किया गया है जो  14.07.2026 तक लागू रहेगा।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

भारतीय रेलवे यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से अधिक सुविधा, पारदर्शिता एवं प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के निर्देशन में रेलवे द्वारा संचालित रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सुविधा का विस्तार किया जा रहा है । इसे प्रायोगिक स्तर पर 14.01.2026 से लागू किया गया है जो  14.07.2026 तक लागू रहेगा।

अब तक रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करते समय केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा मिलती थी । यात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल भुगतान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने इस लाभ को अब सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर लागू करने का निर्णय लिया है । नई व्यवस्था के अंतर्गत अब रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में सीधी बचत होगी ।

रेलवे का यह कदम यात्रियों को कैशलेस लेन-देन के लिए प्रेरित करने के साथ डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा । विशेष रूप से दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों, उपनगरीय क्षेत्रों के यात्रियों एवं अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले आम नागरिकों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। एकीकृत सुपर ऐप के रूप में CRIS द्वारा विकसित रेलवन ऐप का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में शुरू किया गया था । इसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपने पहचान के प्रमाण के साथ सीधे लॉग इन कर सकते हैं । रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन एवं स्टेशन से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ, शिकायत निवारण एवं अन्य यात्री सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं । अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से बचने में यह ऐप पहले से ही यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है । अब सभी डिजिटल भुगतान मोड पर 3% लाभ की सुविधा मिलने से इसकी लोकप्रियता में और वृद्धि होने की संभावना है । यह पहल न केवल यात्रियों के समय एवं धन की बचत करेगी, बल्कि रेलवे की सेवाओं को और अधिक आधुनिक, सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

ऐप की विशेषताएं
* ट्रेन, कोच पोजीशन एवं पीएनआर नंबर की जानकारी
* आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग और रद्दीकरण
* रियल टाइम ट्रेन पूछताछ एवं लाइव स्टेटस
* ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से भोजन की ऑनलाइन बुकिंग
* शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor