Explore

Search

Saturday, July 25, 2026, 2:44 am

Saturday, July 25, 2026, 2:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में वृहद करियर कार्यशाला का सफल आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

स्थानीय प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में आज छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से एक दिवसीय ‘करियर वर्कशॉप’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्रपटल पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों द्वारा पधारे हुए सभी अतिथि वक्ताओं का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर भावभिना स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार शर्मा कुलगुरु,जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) तथा निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के विविध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और इसमें सृजित हो रहे नए रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।

शिक्षाविद श्री भगवान सिंह जी शेखावत संयोजक, इतिहास संकलन समिति राजस्थान ने शिक्षण क्षेत्र को समर्पित सत्र में स्कूल स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक अध्यापन व अन्य शैक्षणिक पदों पर करियर बनाने की बारीकियों से अवगत कराया।

तकनीकी विशेषज्ञ चेतन जी शर्मा , फाउंडर,उद्भव फाउंडेशन जयपुर ने कहा कि “आज का युग डिजिटल शिक्षा और AI का युग है।” उन्होंने युवाओं को समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान करते हुए बताया कि कैसे कम समय में सही तकनीकी कौशल (Skill Development) हासिल कर विभिन्न विभागों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

अध्यक्षता कर रहे श्री तुलसीदास जी व्यास संयोजक संस्कृत भारती राजस्थान ने नवयुग में संस्कृत विषय में रोजगार के अवसर पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

छात्रावास के अध्यक्षा श्रीमती डॉ मीना बरडिया ने छात्रावास में संचालित सभी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में इस छात्रावास से अनेकों विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए विभिन्न उच्च पदों पर अपनी भागीदारी निभा रहे है। कार्यक्रम के अंत में छात्रावास वार्डन श्री डॉ अरविंद कुमार जोशी ने आए हुए सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कर्मवीर सिंह और गजेंद्र सिंह जी ने किया।अल्पाहार एवं भोजन के साथ कार्यशाला का समापन किया।कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor