Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 12:30 pm

Friday, October 2, 2026, 12:30 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ऑफिस के हर दिन को दें स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक

दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली

ऑफिस जाने वाली महिलाओं का हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी मीटिंग, कभी
प्रेजेंटेशन, तो कभी ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ वक्त बिताने का प्लान। ऐसे में, वे ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं, जो हर लुक के साथ आसानी से मैच हो और पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, कुशल्स फैशन ज्वेलरी ने '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है।

इस कलेक्शन की खास बात यह है कि इसके प्रचार में मॉडल्स की जगह अलग-अलग पेशों से जुड़ी असली कामकाजी महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें एचआर प्रोफेशनल्स, उद्यमी, क्लिनिकल रिसर्चर्स और कई अन्य क्षेत्रों की महिलाएँ हैं, जो अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से पहचान बना रही हैं।

इस कलेक्शन में लेयर्ड नेकलेस, पेंडेंट, टेनिस ब्रेसलेट, रिंग्स, पर्ल ईयररिंग्स और मॉडर्न कड़े जैसे कई विकल्प हैं। 92.5 बीआईएस हॉलमार्क स्टर्लिंग सिल्वर और 18 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड फिनिश में तैयार यह ज्वेलरी हल्की है और ऑफिस से लेकर आफ्टर-वर्क तक आराम से पहनी जा सकती है।

कुशल्स फैशन ज्वेलरी के सीईओ एवं सह-संस्थापक मनीष गुलेच्छा ने कहा, आज वर्कवियर सिर्फ फॉर्मल कपड़ों तक सीमित नहीं है। इसलिए हमने ऐसा कलेक्शन तैयार किया है, जो एथनिक, वेस्टर्न, फॉर्मल और कैजुअल, हर तरह के लुक के साथ आसानी से मेल खाए और महिलाओं के आत्मविश्वास को और निखारे।कंपनी का कहना है कि सिर्फ ज्वेलरी का नया कलेक्शन नहीं, बल्कि उन महिलाओं को सलाम है, जो हर दिन
नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ती हैं। यह कलेक्शन अब देशभर में कुशल्स के स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor