Explore

Search

Saturday, July 25, 2026, 2:44 am

Saturday, July 25, 2026, 2:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया

इस कैंपेन की पहुँच बढ़ाने के लिए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इससे जुड़े हैं
साइबर फ्रॉड के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सीएसआर पहल

दिलीप कुमार पुरोहित. मुंबई

9783414079 diliprakhai@gmail.com

बंधन बैंक ने आज मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सीएसआर प्रोग्राम के तहत देशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान ‘साइबर कॉप’ (Cyber Cop) शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और नागरिकों को लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद करना है।

यह अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है, जब सम्पूर्ण भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी आँकड़ों के अनुसार, 2025 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए रिपोर्ट किए गए नुकसान का आँकड़ा लगभग 22,495 करोड़ रुपए तक पहुँच गया और इस दौरान 24 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

‘साइबर कॉप’ फिल्मों, जागरूकता संदेशों और लोगों तक पहुँच स्थापित करके साइबर सुरक्षा को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लोगों को एक आसान आदत अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, “रुको, जाँचो, रिपोर्ट करो।” साथ ही, यह नागरिकों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन के जरिए घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए भी कहता है।

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इस कैंपेन की पहुँच को बढ़ाने के लिए इससे जुड़े हैं। वे अपने मशहूर ‘कॉप यूनिवर्स’ के जरिए लोगों से एक मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव बना रहे हैं और साथ ही इस बात पर जोर दे रहे हैं कि साइबर खतरे अब रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।

बंधन बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “साइबर फ्रॉड भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। ‘साइबर कॉप’ के जरिए हमारा उद्देश्य जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग कोई भी कदम उठाने से पहले रुकें, भरोसा करने से पहले जाँच-पड़ताल करें और तुरंत रिपोर्ट करें।”

इस पहल के जरिए बंधन बैंक का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों में मदद करना और उन्हें डिजिटल फाइनेंशियल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सुरक्षित फैसले लेने के लिए सशक्त बनाना है।

कैंपेन के बारे में:

‘साइबर कॉप’ बंधन बैंक की एक सीएसआर पहल है, जिसे हिंदुस्तान टाइम्स ने पेश किया है और एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने लागू किया है। यह पहल जागरूकता, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर धोखाधड़ी की समय पर रिपोर्टिंग पर केंद्रित है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor