Explore

Search

Thursday, September 17, 2026, 4:16 pm

Thursday, September 17, 2026, 4:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

ब्रिक्स, पावटा जोधपुर में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक “आया सावन झूम के” नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नंदिनी शेखावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की आकर्षक एवं प्रभावशाली मंच-संचालिका रेखा भाटी रहीं, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुंदर ढंग से किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओम बाईसा रहीं। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सावन की मस्ती का अनूठा वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की सफलता में संगीता कंवर का विशेष सहयोग रहा। उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आयोजकों द्वारा उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने इसे एक भव्य, सफल एवं यादगार आयोजन बताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor