सफल 12 प्रतिभागियों की 4 टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
कौम अब्बासियान शेखावाटी गौरावाटी जुमले संस्था, जोधपुर मौला-ए-कायनात कमेटी और अहले मौहल्ला की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी उदयमन्दिर आसन स्थित मदरसा रोशन इस्लामिया में ‘जहनी आजमाइश क्विज प्रतियोगिता‘ सीजन 6 का सफल आयोजन हुआ।
प्रोग्राम इंचार्ज और रोशन नूरी मस्जिद के खतीबो इमाम मौलाना मोहम्मद इमरान मिस्बाही ने बताया कि आगामी ईद मिलादुन्नबी की खुशी के मौके पर आयोजित इस कॉम्पिटिशन की सफलता का ये छटा साल है। इसका मक़सद इस्लाम की बुनियादी बातों से मदरसे, स्कूल, कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में पढने वाले छात्र-छात्राओं को रूबरु कराना, नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम की बताई बातों को ज़िन्दगी में अपनाना और इस्लाम के पांच सिद्धांत ईमान, नमाज, रोजा, हज व ज़कात की सही जानकारी पहुंचाना है।
मौला-ए-कायनात कमेटी के जिम्मेदार राजू नूरी, सद्दाम हुसैन व मोहसिन अत्तारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले सेशन में जोधपुर के विभिन्न मोहल्लों से करीब 220 स्टूडेन्ट्स ने शिरकत की। इसके दूसरे सेशन में इन 220 में से सफल 12 प्रतिभागियों की 4 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें से पहले स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार, दूसरे स्थान की टीम को 9 हजार, तीसरे स्थान की टीम को 6 हजार व चौथे स्थान की टीम को 3 हजार रूपये के नकद इनाम से नवाज़ा जायेगा।
इस मौके पर कौम अब्बसियान के अध्यक्ष अब्दुल रशीद खान अब्बासी, सहसचिव जाकिर हुसैन, पूर्व सचिव फिरोज खान अब्बासी, मोहम्मद अमीन कादरी, मदरसा मैनेजर मुस्तकीम अब्बासी एवं अब्बासी समाज के कई गणमान्य लोगों ने सभी विद्यार्थियों की हौंसलाअफजाई की।
कार्यक्रम की सफलता में मदरसा रोशन इस्लामिया लिलबनात के शिक्षक मौलाना हसामुद्दीन, अन्य शिक्षिकाएं तथा मौला-ए-कायनात कमेटी के सदस्य हाजी फारूक बेलिम, फरीद सैद, अफजल कुरैशी, शाहरूख लंगा, रियाजूद्दीन अत्तारी, अलफरान अत्तारी, साहिल रजा, सोेहेल सैद, शाहरूख नूरी, सिकन्दर अत्तारी, हाफिज रेहान, गुलाम नबी, शेर मोहम्मद कालू, आबिद सैद, अमान बेलिम, इमरान कुरैशी, साहिल आरके, परवेज, जमशेद, सहित सभी सदस्यों का खास सहयोग रहा।



