Explore

Search

Wednesday, August 12, 2026, 2:39 pm

Wednesday, August 12, 2026, 2:39 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जीव दया : श्रीमति सुशीला कांकरिया को श्रद्धांजलि देने के लिए पक्षी चुग्गा घर में 1008 किलो चुग्गा दाना डाला

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जियो और जीने दो संस्थान की ओर से पक्षियों की सेवा की जा रही है। संस्थान की अध्यक्ष स्व श्रीमति सुशीला कांकरिया को श्रद्धांजलि देने के लिए पक्षी चुग्गा घर में 1008 किलो चुग्गा दाना डाला गया।

कार्यक्रम मे संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया, संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा ( पर्यावरण और पशु पक्षी प्रेमी) व नंदू मोमराज व अन्य का सहयोग रहा। ओसवाल सिंह सभा (अरणा- झरना) व चांदपोल गोशाला पक्षी चुग्गा परिसर में आज 11 अगस्त को 1008 किलो मक्की का चुग्गा दाना, गौ माताओं को हरि घास की पुलिया, खरगोशों को चने व कौवो को नमकीन सेव व खिचड़ी प्रेम से खिलाकर सुशीला कांकरिया को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर एडवोकेट विजय शर्मा ने चुग्गा में पर्यावरण के लिये संदेशआत्मक गीत सुना कर सभी का आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor