राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ मेहरानगढ़ द्वारा नाना चूड़ासमा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सात दिन सेवा गतिविधियां आयोजित की गई। सेवा सप्ताह की शुरुआत भैरूबाग स्थित पारसनाथ मंदिर में सेवा कार्य हेतु 1,100 की राशि प्रदान कर की गई। यह सेवा कार्य अध्यक्ष साधना मोहनोत द्वारा किया गया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ मेहरानगढ़ द्वारा सेवा सप्ताह के तहत अध्यक्ष साधना मोहनौत के सान्निध्य में मिल्क रोज़ का वितरण कर सेवा कार्य किया गया। यह सेवा केवल मिल्क रोज़ पिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और मानव सेवा की सुंदर भावना का प्रतीक है। आपने अपनी सेवा भावना से सेवा सप्ताह के इस दिन को और भी सार्थक बना दिया।
सेवा सप्ताह के तहत पाल रोड चातुर्मास सेवा समिति में सेवा कार्य किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए जायंट्स ग्रुप मेहरानगढ़ की सचिव सुलेखा भंसाली द्वारा ₹5,500/- की सेवा राशि प्रदान की गई। सुलेखा भंसाली का यह सेवा भाव, सहयोग एवं समर्पण अत्यंत सराहनीय है। अध्यक्ष साधना मोहनोत ने भी सहयोग किया।
सेवा सप्ताह के तहत जायंट्स ग्रुप मेहरानगढ़ द्वारा लव-कुश गृह में छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्मला धारीवाल द्वारा बच्चों के लिए पालना भेंट किया गया। नन्हे बच्चों के लिए किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय एवं संवेदनशील पहल है। यह सेवा कार्य अध्यक्ष साधना मोहनोत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस पुनीत सेवा कार्य में ₹10,000 की राशि खर्च की गई।
जायंट्स ग्रुप मेहरानगढ़ द्वारा सेवा सप्ताह के तहत बाल आश्रम में बच्चों के लिए सूखा राशन प्रदान किया गया। यह सेवा कार्य अध्यक्ष साधना मोहनोत के द्वारा सेवा कार्य बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया। यह सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय एवं अनुकरणीय है। बच्चों के लिए उपयोगी वस्तु प्रदान कर उनके जीवन में सुविधा और खुशियों का छोटा-सा योगदान देना वास्तव में सेवा की सुंदर मिसाल है। निर्मला धारीवाल का बहुत-बहुत अनुमोदन एवं साधुवाद। सेवा सप्ताह के तहत
सेवा सप्ताह के तहत अरुण झरना के पास सिंह सभा गौशाला में पौधों एवं पेड़ों की सुरक्षा के लिए 8 टी-गार्ड लगाए गए। यह सराहनीय सेवा कार्य अध्यक्ष साधना मोहनोत के द्वारा किया गया। पेड़ लगाना आसान है, लेकिन लगाए गए पेड़ की सुरक्षा और देखभाल करना उससे भी बड़ी सेवा है। पेड़ केवल लगाने से नहीं, बल्कि उनकी रक्षा करने से ही आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। इस सुंदर सेवा कार्य के लिए साधना मोहनोत का हृदय से बहुत-बहुत अनुमोदन एवं आभार। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष कुसुम जैन, यूनिट डायरेक्टर ओम जैन, फेडरेशन ऑफिसर संगीता भंडारी, यश ओसवाल,
इंदु ओसवाल उपस्थित थे।
सेवा सप्ताह के तहत जायंट्स ग्रुप मेहरानगढ़ द्वारा नवजीवन संस्थान में छोटे बच्चों की सुविधा एवं सहायता के लिए वॉकर भेंट किया गया। यह सेवा कार्य निर्मला धारीवाल के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष साधना मोहनोत की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए किया गया। निर्मला धारीवाल का इस पुनीत सेवा के लिए हार्दिक अनुमोदन एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।
जायंट्स ग्रुप उमंग द्वारा सेवा सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिन सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद वृद्ध परिवार को राशन सामग्री प्रदान की गई। साथ ही पक्षी धाम में पक्षियों के लिए दाना अर्पित कर जीव सेवा का पुण्य कार्य किया गया। यह सेवा कार्य फेडरेशन ऑफिसर संगीता भंडारी के सहयोग एवं सेवा भावना से संपन्न हुआ। सेवा सप्ताह का यह अंतिम दिन मानव सेवा के साथ-साथ जीव मात्र के प्रति करुणा और संवेदना का सुंदर संदेश देता है। अध्यक्ष मधु भंडारी, सचिव निर्मला मेहता, निर्मला धारीवाल की तरफ से बच्चों को वॉकर दिया गया। इसका खर्चा 3500 रुपए वहन किया गया।





