पंकज जांगिड़. जोधपुर
गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय गणपति महोत्सव अनन्त चतुर्दशी पर श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। रातानाडा, शिव रोड, केशर बाग स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर की सेविका निकिता जोशी ने बताया कि मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर महिला मंडल, क्षेत्रवासियों व भक्तो ने इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का गणपति पूजन, संकीर्तन व आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ’ नारे के साथ जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में अस्थाई वॉटर टैंक में विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
