Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 9:31 am

Friday, October 2, 2026, 9:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष की छात्रा हॉकी प्रतियोगिता में झलका उत्साह

सेमीफाइनल में फिटकासनी को 2-0 से हराया, फाइनल में भी दिखाया दमखम; उमादेसर पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल मालाओं से हुआ स्वागत

आनंद कल्ला. जोधपुर 

70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री हनुमंत सीनियर सेकंडरी स्कूल, जोधपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमादेसर की छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में रा.उ.मा.वि. उमादेसर की टीम ने रा.उ.मा.वि. फिटकासनी को कड़े और रोमांचक मुकाबले में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में भी उमादेसर की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबले में रा उ मा वि वीरावास से 1-0 से टीम हारकर उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए। उमादेसर की चार छात्राओं का राज्य स्तर पर भी चयन हुआ।
उमादेसर की टीम में शांति, अक्षा, केसर, पूजा, पुख्सा, संतोष, कौशल्या, रवीना ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं गोलकीपर संगीता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीण बालिकाओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम

उमादेसर जैसे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं द्वारा जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय रहा। छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह साबित किया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे जिला स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं। टीम के उमादेसर पहुंचने पर समस्त खिलाड़ियों एवं कोच श्रीमती शकीला नैन का ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

कोच शकीला नैन के मार्गदर्शन में हुई मेहनत

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति मिश्रा ने बताया कि टीम की इस सफलता में कोच श्रीमती शकीला नैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यालय समय के बाद भी शाम को नियमित अभ्यास करवाकर छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से छात्राओं ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता में श्रीमती मंजू का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय स्टाफ के श्री धर्मेन्द्र, श्री श्रवण लाल, श्री प्रकाश गहलोत, सुश्री निशा, श्रीमती रेणु स्वामी एवं श्री सोना राम ने भी खिलाड़ी छात्राओं को हरसंभव सहयोग प्रदान किया।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के SDMC सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामवासियों ने उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उमादेसर पंचायत स्थित गोमपुरी जी के मंदिर के महाराज सहित गांव के गणमान्य नागरिक श्री गंगा सिंह, श्री श्रवण सिंह एवं श्री राकेश कुमार, SDMC सदस्य एवं अभिभावक भी मैच के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कोच श्रीमती शकीला नैन के अथक प्रयासों और छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उमादेसर की ग्रामीण बालिकाओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए एक बीघा खेल मैदान की घोषणा भी की गई। खेल मैदान उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को हॉकी सहित अन्य खेलों में नियमित अभ्यास और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उमादेसर की बालिकाओं की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उचित खेल सुविधाएं और निरंतर प्रशिक्षण मिलने पर ये प्रतिभावान छात्राएं भविष्य में जिला ही नहीं, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उमादेसर का नाम रोशन करेंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor