Explore

Search

Monday, November 16, 2026, 5:33 am

Monday, November 16, 2026, 5:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डायबिटीज शरीर के कई अंगों को पहुंचाती है नुकसान, संतुलित खान-पान और नियमित व्यायाम से बचाव संभव

जोधपुर। डायबिटीज केवल शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती है। समय पर जांच, संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और वजन पर नियंत्रण रखकर इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। राजस्थान पत्रिका के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर जोधपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता एवं निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज एवं मथुरादास माथुर अस्पताल के एंडोक्राइनोलॉजी एवं डायबिटीज विभाग की ओर से शिविर में लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 154 लोगों की जांच की गई। इनमें 14 लोगों में पहली बार रक्त में शुगर का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि डायबिटीज का समय पर पता चलना और नियमित उपचार बेहद जरूरी है। लापरवाही से किडनी, आंखों, नसों और हृदय पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

चिकित्सकों ने लोगों को मैदा, नमकीन, मीठे खाद्य पदार्थों और अत्यधिक वसा वाले भोजन से बचने, नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor