Explore

Search

Thursday, November 19, 2026, 12:19 am

Thursday, November 19, 2026, 12:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शाबाश मेजर…परमवीर मेजर शैतान सिंह के शौर्य गाथाओं से गूंज उठा पावटा सर्किल

परमवीर का 64 वां बलिदान दिवस पर राजकीय व सैन्य समारोह के साथ आयोजित, पावटा स्थित परमवीर की प्रतिमा पर महापौर, सैन्य अधिकारियों, पूर्वसैन्य अधिकारियों, गौरव सेनानियों व नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

चौपासनी स्कूल ,हनवन्त सैनिक स्कूल, सरदार बालिका हॉस्टल की बालिकाओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी, महापौर प्रसन्न चंद मेहता व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राहुल सेठ सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए

सुनील वर्मा. जोधपुर

1962 के भारत -चीन युद्ध में राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीरचक्र मेजर शैतान सिंह का 64 वाँ बलिदान दिवस बुधवार को पावटा सर्कल स्थित परमवीर प्रतिमा स्थल पर राजकीय व सैन्य समारोह में आयोजित हुआ ।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ ने बताया की इस अवसर पर महापौर प्रसन्न चन्द मेहता, परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी,स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राहुल सेठ , ब्रिगेडियर प्रताप सिंह, सेवानिवृत्ति एयर मार्शल प्रदीप पदमाकर बापटे ,सेवानिवृत्ति एयर मार्शल जगदीश चंद्र, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह व कर्नल अवनीश गोस्वामी ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ ने पुष्प चक्र अर्पित कर परमवीर को नमन किया

इस अवसर पर 8 गार्डस के जवानों ने शस्त्र सलामी व गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर परमवीर मेजर शैतान सिंहको सम्मान दिया । चौपासनी स्कूल के केसरिया साफा पहने छात्रों ने चौपासनी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रहे ,राष्ट्र गौरव परमवीर मेजर शैतान सिंह को पुष्पांजलि दी । इस अवसर पर श्री हनवन्त सैनिक स्कूल चौपासनी के वर्दीधारी छात्रों, श्री हनवन्त हॉस्टल के छात्रों, महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल हॉस्टल एवं स्पोर्ट्स सेंटर कल्याण सिंह रॉयल बालिका छात्रावास की बालिकाओं ,आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी लाल सागर के छात्रों परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर पूर्व चौपासनी स्कूल छात्र समिति के चुंडावत सिंह, सुमेर सिंह कोसाणा,संतोष सिंह सिणली,पेहप सिंह देवलिया ,बाबू सिंह खारिया,चैन सिंह राजवा ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

इन्होंने दी परमवीर को श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि समारोह में मेजर जनरल अर्जुन सिंह , कर्नल धन सिंह भाटी , कर्नल शंभू सिंह देवड़ा ,कर्नल भोजराज सिंह राठौड़, कर्नल धनाराम, कमांडेंट पृथ्वी सिंह भाटी, मयूर चोपासनी स्कूल के प्राचार्य राजेश सोनी,हनुमत सैनिक स्कूल के प्राचार्य कुंतल मजूमदार,कैप्टन रूमा पीटर, मारवाड़ राजपूत सभा के महासचिव के वी सिंह चांदरख, स्वरूप सिंह सांगलिया, श्रवणसिंह राठौड़,महेंद्र सिंह राठौड़, फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा ,राजेंद्र सिंह लीलियाँ ,हमीर सिंह सोढा,भंवर्षीय खींची ,नरपत सिंह राठौड़,जसवंत सिंह चंपावत, श्रवण सिंह भाटी,लक्ष्मण सिंह आमला ,हनवन्त हॉस्टल के वार्डन मेघ सिंह उदावत , सीपीओ जबर सिंह,सैनिक कल्याण कार्यालय की नीलम बिश्नोई, रेखा बिश्नोई,रिटायर्ड सूबेदार मेजर घीसाराम, कोजाराम शैताना राम शाहिद अनेकपूर्व सैनी अधिकारी पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिकों परमवीर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट भूपेंद्र सिंह तंवर ने किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor