Explore

Search

Thursday, November 19, 2026, 12:13 am

Thursday, November 19, 2026, 12:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जीत का सेहरा…दिव्यांग खिलाड़ियों ने नेशनल पैरा स्विमिंग में जीते 5 मेडल

जोधपुर नेत्रहीन विकास संस्थान के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

राखी पुरोहित. जोधपुर

शहर के नेत्रहीन विकास संस्थान में रहकर तैयारी कर रहे दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान बढ़ाया है। भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

मीडिया संयोजक पूनाराम विश्नोई ने बताया कि मेडल विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। फिजा: संस्थान द्वारा संचालित दृष्टिबाधित बालिका छात्रावास की छात्रा फिजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल जीते। जितेंद्र सीरवी: नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा संचालित अजय लीला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 1 गोल्ड मेडल हासिल किया। मोहित चौहान: शानदार तैराकी का प्रदर्शन करते हुए 1 सिल्वर मेडल जीता। भागीरथ चौधरी: नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा संचालित अजय लीला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के भागीरथ ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा रामनिवास मीणा रामनिवास लोधा, गणेश मीणा ने भी इस कंपटीशन के लिए क्वालीफाई किया था और चौथा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

संस्थान की अध्यक्ष सुशीला बोहरा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के सचिव राजेश बोहरा ने बताया कि संस्थान के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा एथलेटिक्स व पैरा स्विमिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। इस राष्ट्रीय उपलब्धि के बाद अब इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरी में आरक्षण जैसी सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

गौरतलब है कि जोधपुर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान पिछले 49 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और खेल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बालिकाओं के लिए अलग से छात्रावास संचालित कर उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्विमिंग पूल के कोच शेराराम परिहार के निरंतर प्रशिक्षण का भी अहम योगदान रहा व टीम मैनेजर संजय आचार्य भी भोपाल में बच्चों के साथ रहे और उनका मार्गदर्शन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor