40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र सहित मिलती है सहायता
दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सुविधाजनक जीवन जीने में मदद करने के लिए केंद्र सरकार की ADIP (ASSISTANCE TO DISABLED PERSONS FOR PURCHASE/FITTING OF AIDS AND APPLIANCES) योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।
प्रमुख लाभ:
- चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों को व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल।
- सुनने में परेशानी वाले लोगों को श्रवण यंत्र।
- दिव्यांगता के अनुरूप अन्य जरूरी सहायक उपकरण।
- दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता और गतिशीलता बढ़ाने में मदद।
उद्देश्य: दिव्यांगजनों की शारीरिक कठिनाइयां कम कर उन्हें सामाजिक जीवन में समान अवसर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना।
