Explore

Search

Tuesday, November 24, 2026, 8:59 am

Tuesday, November 24, 2026, 8:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

छत पर सोलर का सपना, बैंकों और मंजूरियों के फेर में फंसे उपभोक्ता

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में एक करोड़ घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य, अब तक करीब 50 लाख परिवार लाभान्वित; 30 दिन की प्रक्रिया में लग रहे 45 से 120 दिन।

जोधपुर। देश में घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की रफ्तार बैंकों, सरकारी मंजूरियों और तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण प्रभावित हो रही है। योजना के तहत एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक करीब 50 लाख परिवार ही लाभान्वित हो पाए हैं।

योजना में आवेदन से लेकर सोलर सिस्टम स्थापित करने और सब्सिडी प्राप्त करने तक की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी होनी चाहिए, लेकिन उपभोक्ताओं को इसमें 45 से 120 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक ऋण की मंजूरी, विक्रेता का चयन, डिस्कॉम की स्वीकृति और नेट मीटरिंग जैसी प्रक्रियाएं देरी की प्रमुख वजह बन रही हैं।

सब्सिडी मिलने में विलंब और बैंकिंग औपचारिकताओं के कारण भी कई उपभोक्ताओं की पूंजी अटक रही है। इससे योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवार परेशान हैं।

मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करना भी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। संसदीय समिति ने भी योजना के क्रियान्वयन और उपभोक्ताओं को आ रही व्यावहारिक परेशानियों पर सवाल उठाए हैं। योजना की सफलता के लिए प्रक्रिया सरल करना और समयबद्ध मंजूरी सुनिश्चित करना जरूरी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor