Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 5:32 pm

Saturday, October 17, 2026, 5:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

यात्री सुविधाओं की निगरानी और वृध्दि के लिए रेलवे का अभियान आरंभ

– ग्रीष्मावकाश यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे की पहल

-यात्रियों से लेंगे फीडबैक

-दिव्यांगजनों व महिला यात्रियों की सुविधा पर विशेष फोकस

RISING BHASKAR.COM.JODHPUR

यात्री सुविधाओं की निगरानी और उनमें वृद्धि के  महत्ती उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर आरंभ किए गए पंद्रह दिवसीय विशेष अभियान के तहत उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर भी ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं। अभियान के दौरान रेलवे बेहतर यात्री सुविधा के लिए यात्रियों से फीडबैक भी ले रहा है।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान ट्रेनों में भ्रमण व अन्य प्रयोजनों के लिए सफर करने वाले यात्रियों का सफर सुगम,व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिहाज से आरंभ किए गए पंद्रह दिवसीय विशेष अभियान के तहत जोधपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संरक्षण व उनके उन्नयन के दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा बंदोबस्त में जोधपुर व अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनता खाना, रेल नीर पानी की बोतल,नाश्ता, चाय-कॉफी,स्टेशन परिसर में यात्रियों के आवागमन को अत्यधिक सुविधायुक्त बनाने,साफ -सुथरे वेटिंग रूम , स्वच्छ प्लेटफॉर्म,भीड़ रहित पूछताछ खिड़की,शीतल पेयजल की उपलब्धता, बैठने के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था, यात्रियों के सामान की सुरक्षा इत्यादि पर निगरानी हेतु अधिकारी स्तर पर प्रभारियों की तैनाती की गई हैं

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल बेहतर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता के लिए संकल्पबद्ध है इसके बावजूद यात्री सुविधा के विशेष अभियान के दौरान यात्रियों से फीडबैक लेकर उनकी रेल यात्रा को और अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मावकाश अवधि में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल पर न  केवल समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है अपितु प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की गई है जिससे यात्रियों को आसानी से सीटें उपलब्ध हो सकें।

विशेष टिकट चेकिंग अभियान

अभियान के दौरान विशेष टिकट चेकिंग की जा रही है तथा चेकिंग स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि वे जनरल व आरक्षित कोचों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करें और ट्रेनों में ओबीएचएस स्टाफ के माध्यम से साफ – सफाई और विशेषकर टॉयलट की स्वच्छता पर लगातार निगरानी रखें।इसके साथ ही उन्हें दिव्यांगजनों व महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को उतारकर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने को कहा गया है।

यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

रेल यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने वाले समय में कमी लाने के लिए ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने हेतु मोबाइल एप्लीकेशन यू टी एस ऑन मोबाइल एप के उपयोग व संचालन की विधि का अभियान के दौरान प्रचार -प्रसार किया जा रहा है।

पर्याप्त सुरक्षा के लिए आरपीएफ मुस्तेद

ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त भीड़ में संदिग्ध यात्रियों की पहचान और किसी भी अनहोनी की रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर रहेगी। वह चौबीसों घंटे सीसीटीवी द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु निगरानी करेगी।

तात्कालिक मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

यात्री किसी भी असुविधा ,मेडिकल सहायता व अन्य किसी भी रेल संबंधी परेशानी पर मदद हेतु एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल और रेल मदद एप पर सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor