Explore

Search

Friday, January 16, 2026, 11:35 pm

Friday, January 16, 2026, 11:35 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

औद्योगिक इकाई से ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट थाने में दी, इसी औद्योगिक इकाई पर चोरी की दुसरी घटना

Share This Post

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

बोरुंदा कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र पुंदलु रोड स्थित एक औद्योगिक इकाई पर ट्रांसफार्मर चोरी को लेकर भट्टा मलिक ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि प्रहलाद अग्रवाल पुत्र सत्यानारयण अग्रवाल जाति अग्रवाल निवासी मेड़ता सिटी हाल मुकाम भारत लाईम एण्ड केमिकल्स गोटन रोड गायत्री फेर स्केल बोरून्दा तहसील पिपाड जिला जोधपुर इस प्रकार से अर्ज है कि दिनांक 18.05.2025 को शाम को मेरे भट्टे पर कुछ अज्ञात चौरों द्वारा ट्रास्फामर का पुरा सामान चौरी कर लिया है। भट्टे पर लगा ट्रांसफार्मर चालु स्थिति में था जिसका हर महिने बिल का भुगतान किया जा रहा था जिसका कनेक्शन काट कर ट्रास्फामर में से ऑयल एवम तांबे के कोईले भी चोरी ले गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी दिनांक 20.01.2025 को इसी भटटे का ऑफिस का ताला तोड़कर एक गैस कि टंकी व दो प्लांट कि मोटर व एक लौहे कि जाली करीब 40 किलो कि थी वह भी चौरी हो गयी है जिसकी कोई कार्यावाही नही हुई है।
भट्टा मालिक अग्रवाल ने लिखित में रिपोर्ट देकर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चौरो के खिलाफ कानुनी कार्यावाही की मांग की। वहीं बुधवार देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इस घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस थाने के सक्षम अधिकारी ने चोरी की घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment