सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।
स्थानीय पुलिस थाने में बुधवार को थानाधिकारी सुरेश कुमार विश्नोई का 54 वां जन्म दिन मनाया गया इस दौरान पौधे लगाने तथा अमुक प्राणियों की सेवा सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
स्थानीय पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी सुरेश कुमार विश्नोई का 54 वें जन्म दिन के अवसर पर आयोजित सादे समारोह में थानाधिकारी विश्नोई ने कहा कि वर्षा की ऋतु में 54 पौधे लगाने तथा गाय व हिरण सहित अमुक प्राणियों की सेवा सुरक्षा करने का संकल्प लिया। थानाधिकारी विश्नोई जन्म दिन के कार्यक्रम को लेकर कहा कि पुलिस जन सहभागिता के माध्यम से सर्तक है तथा अपराध व अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होती रहेगी। वहीं स्थानीय पुलिस थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी को बेहतर न्याय दिलाने के सभी प्रयास किए जाएंगे। जन्मदिन के सादे कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी भजनलाल बिश्नोई, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत भाटी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि यशराज दाधीच, माली समाज अध्यक्ष बक्साराम कच्छावा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण भाटी, समाजसेवी दुर्गाराम सुथार, अशोक भाटी, महेंद्र भाटी, बबलू सांखला, गोपालसिंह, रामरख भाटी, विजय टाक, धर्मेंद्र लटियाल, विक्रम गुर्जर, ऋषि टाक, एएसआई सुखी चौहान, मुख्य आरक्षी मनोज बैरवा, कांस्टेबल सुभाष बिश्नोई व बाबूलाल सीरवी सहित कई ग्रामीणों ने थानाधिकारी विश्नोई को जन्मदिन की बधाई देते हुए साफा पहनाकर स्वागत किया।





