Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 8:36 am

Thursday, April 16, 2026, 8:36 am

LATEST NEWS
Lifestyle

अमेरिकी जासूस का खुलासा- चीन का फिर दुनिया पर कृत्रिम वायरस ‘ब्लास्ट-25’ से हमला, अमेरिकी जासूस का कोई अता-पता नहीं…

डीके पुरोहित. वॉशिंगटन/बीजिंग/नई दिल्ली

इस वक्त की हम आपको सबसे बड़ी खबर बता रहे हैं कि चीन ने दुनिया पर कृत्रिम वायरस ‘ब्लास्ट-25’ का हमला बोल दिया है। यह खुलासा हुआ है अमेरिकी जासूस एमएम एडवांस की डायरी से…ये डायरी बीजिंग से बरामद हुई है और उस पर कुछ संकेत इस प्रकार लिखे हैं-

2222

12121212

1111

19191919

20202020-25

इन अंकों को कूट भाषा में लिखा गया है। इसका विशेषज्ञों से अध्ययन करवाया तो पता चला कि चीन ने कृत्रिम वायरस ब्लास्ट-25 का दुनिया पर हमला कर दिया है। इस डायरी के बरामद होने के साथ ही जासूस एमएम एडवांस का कोई पता नहीं चला है। पता चला है कि या तो जासूस की हत्या कर दी गई है या फिर जासूस खुद ब्लास्ट-25 का शिकार हो गया है। ब्लास्ट-25 कैसे काम करता है? इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन दुनिया पर कृत्रिम वायरस के हमले से अमेरिकी जासूस की डायरी ने चीन की खौफनाक साजिश को उजागर कर दिया है।

पूरी दुनिया को एक बार फिर भयावह जैविक संकट की ओर धकेला जा रहा है — और इस बार संदेह नहीं, सीधा सबूत सामने आया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ जासूस एमएम एडवांस की गुप्त जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि चीन ने एक नया कृत्रिम वायरस तैयार कर दुनिया के खिलाफ एक अघोषित जैविक युद्ध छेड़ दिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात — जासूस की चीन में संभवतया संदिग्ध मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी डायरी के पन्नों ने इस खतरनाक साजिश की पोल खोल दी है। डायरी में दर्ज है चीन की बायोलैब की भयावह जानकारी। गुप्त दस्तावेज़ों और डायरी के पन्नों में जाे दर्ज है उसके बारे में छन-छन कर जानकारी मिल रही है-  “बीजिंग के पश्चिम में स्थित एक अज्ञात लैब में परीक्षण चल रहे हैं — वायरस को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह धीमा फैले, लक्षण छुपाए और प्रतिरोधक क्षमता को धोखा दे। इसका लक्ष्य है — वैश्विक ढांचा ध्वस्त करना।” “चीनी वैज्ञानिक इसे ‘ब्लास्ट-25’ नाम दे रहे हैं — जो पहले के COVID-19 वेरिएंट्स से कई गुना अधिक ‘सूक्ष्म और सटीक’ हमला करता है।”

जासूस की मौत और चीन की चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएम एडवांस की मौत हो चुकी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बारे में चीनी सरकार का कोई बयान नहीं आया है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को अब शक है कि एक सुनियोजित हत्या की गई है।

क्या यह वायरस भारत में फैल चुका है?

भारत में पिछले 10 दिनों में 15 गुना तेजी से बढ़े कोरोना केस, और 24 घंटे में 6 मौतें, इस नई आशंका को और पुख्ता कर रहे हैं।
विशेषज्ञ अब मानने लगे हैं कि यह वही ब्लास्ट-25 वेरिएंट हो सकता है, जिसकी जानकारी एमएम एडवांस ने दी थी। केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तेज़ी से फैलते संक्रमण, बिना लक्षणों के गंभीर फेफड़ों और अंगों पर असर — सभी संकेत इस कृत्रिम वायरस की ओर इशारा कर रहे हैं।

क्या अब दुनिया को फिर से लॉकडाउन की ओर जाना होगा? स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ कह रहे हैं- “यह महामारी का दूसरा नहीं, अगला चरण है — और यह कहीं ज़्यादा विध्वंसक हो सकता है।” भारत में लॉकडाउन, मास्क, RT-PCR, और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक की मांग तेज़ हो रही है।

भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की जिम्मेदारी

अब भारत सरकार को इस रिपोर्ट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सरकार को चाहिए कि अमेरिकी एजेंसियों से पूरी जांच रिपोर्ट मंगवाए। चीन से अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही की मांग करें। संयुक्त राष्ट्र और WHO के साथ मिलकर इस वायरस की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच कराए। और यदि पुष्टि होती है, तो इसे ‘जैविक युद्ध’ के तहत अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जाए। “अगर यह युद्ध है, तो हथियार मास्क और जागरूकता होंगे” एमएम एडवांस की डायरी हमें चेतावनी दे रही है —यह सिर्फ महामारी नहीं, प्रयोगशाला से निकला युद्ध है। इस बार भी अगर हम सोए रहे, तो नुकसान पहले से कहीं ज़्यादा होगा। सरकार को चाहिए कि तुरंत सख्त कदम उठाए — वरना अगला नाम डायरी में हमारा हो सकता है।

“चुपचाप लौट आया मौत का सौदागर — क्या फिर से सोए रहेंगे हम?”

देश एक बार फिर उसी मोड़ पर खड़ा है जहां से हमें कभी लौटना नहीं चाहिए था। कोरोना — वह नाम जिसे सुनकर कभी रगों में सिहरन दौड़ जाती थी — अब चुपचाप, लेकिन और भी ज़्यादा घातक रूप में लौट आया है। बीते 24 घंटे में 6 मौतें, अब तक कुल 34 जानें जा चुकी हैं, और 3976 एक्टिव केस। महज़ 10 दिनों में 15 गुना का उछाल — और फिर भी सरकार और आमजनता गहरी नींद में। केरल में सबसे ज़्यादा 1435 केस, महाराष्ट्र में 506। ये आंकड़े नहीं, आगामी सुनामी की आहट हैं। लेकिन अफसोस, ना कोई चेतावनी, ना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, ना कोई रणनीति।

क्या यह वायरस वाकई प्राकृतिक है? या फिर चीन का नया प्रयोग?

अब तक की सबसे बड़ी और खौफनाक आशंका सामने आ रही है — क्या यह कोरोना वेरिएंट एक बार फिर चीन की लैब से आया हुआ नया, कृत्रिम वायरस है? सूत्रों और विशेषज्ञों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट पिछले सभी वेरिएंट्स से अलग व्यवहार कर रहा है — कम लक्षण, धीमी रफ्तार, लेकिन भीतरी अंगों को सीधा नुकसान और इम्यून सिस्टम को धोखा देने की क्षमता।

क्या यह जैविक युद्ध का नया अध्याय है? चीन पहले भी शक के घेरे में रहा है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ संदेह नहीं — बल्कि एक वैश्विक आपात चेतावनी की जरूरत है। यह वायरस न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में पहले से कहीं अधिक तबाही मचा सकता है। सरकार फेल दिख रही है? ना हेल्थ मिनिस्टर सामने आ रहे हैं। ना पीएमओ की तरफ़ से कोई आपात बैठक। ना राज्यों को दिशा-निर्देश। ना कोई चेतावनी प्रणाली सक्रिय। जब मौतें दर्ज हो रही हों, तब सरकार की चुप्पी सबसे घातक हथियार होती है।
देश आत्मघाती ढर्रे पर आगे बढ़ रहा है।

क्या फिर से लॉकडाउन ही आख़िरी विकल्प है? हाँ। जब मामला एक कृत्रिम वायरस के संभावित हमले का हो, तब सिर्फ वैक्सीन या सावधानी नहीं, बल्कि तत्काल सार्वजनिक गतिशीलता पर रोक लगाना ज़रूरी हो जाता है। यदि सरकार ने एक हफ्ते के भीतर स्थिति नहीं संभाली, यदि मास्क, टेस्टिंग और आइसोलेशन में सुधार नहीं हुआ, और यदि जनता ऐसे ही लापरवाह रही— तो पूर्ण लॉकडाउन ही वह कठोर कदम होगा जो इस वायरस की चेन को तोड़ सकें। इस बार की चुप्पी, लापरवाही और देरी की कीमत करोड़ों ज़िंदगियों में चुकानी पड़ सकती है।

हमारी मांगें:

1. तत्काल WHO और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा जांच शुरू की जाए — यह वायरस चीन की लैब से आया है या नहीं, इसकी पुष्टि की जाए।

2. राष्ट्रीय आपातकालीन स्वास्थ्य बुलेटिन हर 12 घंटे में जारी किया जाए।

3. जिन राज्यों में केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां सप्ताहांत लॉकडाउन फौरन लागू हो।

4. मास्क, RT-PCR, और आइसोलेशन को फिर से अनिवार्य किया जाए।

5. केंद्र सरकार इस बार नए वायरस को “साधारण लहर” कहने की भूल न करें।

“अगर अब भी नहीं चेते, तो कब?” यह वेरिएंट धीमा ज़हर है। यह लक्षणों से नहीं, अंदर से मारता है। यह चीन से आ सकता है, यह साजिश हो सकती है — लेकिन, हमारा सोया हुआ सिस्टम इससे भी ज़्यादा खतरनाक है। प्रधानमंत्री, यह समय भाषण देने का नहीं, फैसले लेने का है। हेल्थ मिनिस्टर, अब आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, जमीनी तैयारी की ज़रूरत है। और हम, आम नागरिक — हमें फिर से सतर्क होना पड़ेगा। वरना अगली हेडलाइन होगी — “श्मशान और कब्रिस्तान में वेटिंग लिस्ट।”

जुलाई 20, 2024 को राइजिंग भास्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर नजर :

क्या कोरोना वायरस चंद्रमा से आया है? 26 नवंबर 2013 की वर्ल्ड स्ट्रीट ब्लॉग की रिपोर्ट पर गौर करें तो पृथ्वी पर मंडरा रहा खतरा

न्यूयार्क से ओम गौड़ और जोधपुर से डी.के. पुरोहित की विशेष रिपोर्ट

पांच साल पहले कोराना नाम के जिस वायरस ने दुनिया में मौत का तांडव फैलाया और आज भी उसका खतरा टला नहीं है, क्या वह चंद्रमा से आया था? इसका जवाब हां में हो सकता है और नहीं भी। मगर यह सवाल तब खड़ा होता है जब डीके पुरोहित के ब्लॉग वर्ल्ड स्ट्रीट में 26 नवंबर 2013 को एजेंसी के हवाले से हैदराबाद से एक समाचार प्रकाशित हुआ था। इससे पहले की बात आगे बढ़ाएं उस समाचार पर एक नजर डालते हैं। इस ब्लॉग का लिंक इस प्रकार है- diliprakhai.blogspot.com इस पर जाकर आप रिपोर्ट पढ़ सकते हैं। समाचार नीचे दिया जा रहा है जो ब्लॉग पर पब्लिश हुआ था-

चंद्रमा से आ सकता है पृथ्वी पर जानलेवा वायरस : रिपोर्ट

-साइंस की छात्रा नीमा चंडेला ने शोध पत्र के माध्यम से वैज्ञानिकों के लिए नई बहस खड़ी है। 1967 में किसी अखबार की फटी प्रति में इस बात का जिक्र है कि रूस के किसी वैज्ञानिक की चंद्रमा पर जानलेवा वायरस से मौत गई थी। अब भी यह वायरस सक्रिय हो सकता है और दुनिया भर के वैज्ञानिकों को चंद्रमा अभियान को लेकर चुनौती हो सकता है…

हैदराबाद. (एजेंसी)। साइंस की छात्रा नीमा चंडेला ने अपने एक शोध-पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है कि पृथ्वी पर चंद्रमा से जानलेवा वायरस आ सकता है। पिछले पांच साल के शोध में चंडेला की स्टडी से ऐसा कहा जा रहा है। चंडेला के हाथ सन 1967 में किसी अखबार की फटी प्रति लगी है। इस प्रति में तत्कालीन वैज्ञानिक डी. मसीह ने दावा किया है कि चांद पर जानलेवा घातक वायरस सक्रिय है। वर्षों पहले रूस के किसी वैज्ञानिक की चंद्रमा पर संदिग्ध मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस वैज्ञानिक की वायरस से मौत हुई थी। इस वायरस के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चंडेला ने आशंका जताई है कि चांद पर अगर ऐसा वायरस सक्रिय है तो वैज्ञानिकों को अपने चंद्रमां संबंधित अभियान रोक देने चाहिए।

आगे क्या किया जाए

नीमा चंडेला ने बताया कि उसने अपना शोध-पत्र अभी किसी वैज्ञानिक के साथ साझा नहीं किया है। इस शोध की रिपोर्ट पर अगर भरोसा किया जाए तो अमेरिका, रुस, भारत, जापान, चीन और अन्य देशों को अपने सभी अभियान रोक देने चाहिए। अगर असावधानी से यह वायरस धरती पर आ गया तो पृथ्वी पर विनाश लीला शुरू हो सकती है।

वायरस कितना घातक पुख्ता जानकारी नहीं

चंडेला ने बताया कि यह वायरस घातक हो सकता है, मगर कितना? स्वाइन फ्लू की तरह यह हवा में फैल सकता है और दुनिया भर को अपनी चपेट में ले सकता है। इसके लक्षण अभी वैज्ञानिकों को मालूम नहीं है। चंद्रमा अभियान तो वर्षों से चल रहा है कि मगर अभी तक किसी वैज्ञानिकों को इस प्रकार के वायरस की जानकारी नहीं मिली है।

सावधानी व शोध की जरूरत

चंडेला का कहना है कि वह साइंस की स्टूडेंट है। इस दिशा में निरंतर शोध से इस नतीजे पर पहुंची है कि वायरस का पृथ्वी पर आना संभव है। धरती पर यह कितना घातक व जानलेवा होगा, यह भविष्य के गर्त में है। उन्होंने बताया कि यह वायरस प्लैग से भी कई गुना खतरनाक हो सकता है। दुनिया भर के वैज्ञानिकों को अलर्ट रहना होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह का वायरस हो भी सकता है और नहीं भी, मगर अंतरिक्ष के रहस्यों को अभी तक वैज्ञानिक पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों को अलर्ट रहना जरूरी है।

क्या कोरोना वायरस चीन की प्रयोगशाला से निकला? या चंद्रमा से धरती पर आया? सवाल आज भी कायम

देखा जाए तो कोरोना वायरस के बारे में दुनिया की यही राय है कि यह वायरस चीन की प्रयोगशाला से निकला। दुनिया का दावा है कि चीन ने ही यह कृत्रिम वायरस बनाया है। जिस कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई और मौत का तांडव किया और दुनिया की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई, क्या वो वाकई चीन ने बनाया था या चंद्रमा से आया था? अब यह सवाल फिर से खड़े हो गए हैं। हालांकि बड़े जद्दोजहद के बाद दुनिया को मार्ग मिला है और दुनिया में शांति बहाल हुई है, मगर खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि राइजिंग भास्कर डॉट कॉम ने 2 जून 2023 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। उस रिपोर्ट पर अगर गौर किया जाए तो दुनिया पर फिर से खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले कि बात आगे बढ़ाएं हमारी 2 जून 2023 की रिपोर्ट पर भी एक नजर डालते हैं।

2 जून 2023 की राइजिंग भास्कर की विशेष रिपोर्ट-

कोरोना से हजार गुना पॉवरफुल वायरस सूर्य में हो रहा है सक्रिय, अमेरिका सहित पूंजीवादी देशों को निशाना बनाने का टारगेट

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बीजिंग
कांतिलाल कंगाल की विशेष रिपोर्ट

चीन के वैज्ञानिकों ने अमेरिका सहित विश्व की शक्तियों को सबक सिखाने के लिए कोरोना से हजार गुना ताकतवर कृत्रिम वायरस बनाया है जो सूर्य कि किरणों में काम करेगा। यह वायरस जब सूर्य उदय होता है तो उसके साथ सक्रिय होता है, मगर दोपहर 13 बजे के बाद यह पूरे परवान पर आ जाता है। काला रंग इसका दुश्मन है। यह वायरस 14 बजकर 13 मिनट तक अपना असर दिखाता है और फिर निढाल हो जाता है। इसका उपयोग चीन कब करेगा, अभी कहना जल्दबाजी होगा। इसका प्रयोग करके वह दुनिया में तबाही मचाना चाहता है।

चीन ने इस वायरस से बचने का तोड़ तो निकाल लिया है। घरों से बाहर निकले समय अब काले रंग के छाते का उपयोग आप करते हैं तो आप इस वायरस से पूरे तरीके से बच सकते हैं। अभी इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई पाई है। जिस तरह कोरोना से बचने के लिए पीपीटी किट पहने गए उसी तरह काले रंग के पीपीटी किट पहनकर भी इस वायरस से बचाव हो सकता है। यह वायरस कैसे हमला करता हे, इसका क्या तोड़ है? इसकी कोई दवा भी है या नहीं? कोई टीका या वैक्सीन भी है या नहीं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह रिपोर्ट देने वाले कांतिकाल कंगाल के बारे में भी अब हमें कोई खबर नहीं है।

(इस खबर के बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है। अभी हमारे वैज्ञानिक इसके बारे में जांच कर रहे हैं कि यह सच है या नहीं। अभी कोई आकलन नहीं लगा सकते।)

क्या चीन बेकसुर है? क्या वाकई चंद्रमा से वायरस आया था? क्या आगे दुनिया पर खतरा बरकरार है? सवाल उत्तर मांग रहे

क्या चीन बेकसुर है। क्या वाकई चीन ने कृत्रिम वायरस नहीं बनाया। अगर चीन ने कृत्रिम वायरस बनाया और दुनिया को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया तो दुनिया के ताकतवर देशों ने चीन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? चीन पर आपराधिक मुकदमा क्यों नहीं हुआ? संयुक्त राष्ट्र संघ ने चीन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? पूरी दुनिया ने चीन का बहिष्कार क्यों नहीं किया? दरअसल राइजिंग भास्कर का आकलन है कि वायरस वाकई चीन की प्रयोगशाला से नहीं निकला था। यह वायरस चंद्रमा से ही आया था। और अब भी दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है।

चांदीपुरा वायरस क्या कोरोना की तरह खतरनाक है? क्या आगे भी वायरस का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है?

इन दिनों चांदीपुरा वायरस कहर ढा रहा है। दर्जनों बच्चों की इस वायरस से मौत हो गई है। लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। क्या यह वायरस कोराेना का बदला रूप है? अगर नहीं तो क्या आगे कोरोना से भी अधिक खतरनाक वायरस का खतरा मंडरा रहा है? डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना वायरस अब सामान्य हो चुका है। लेकिन विशेषज्ञों का अब भी मानना है कि कोरोना वायरस नष्ट नहीं हुआ है। यह रूप बदलकर कई गुना ताकत के साथ फिर से हमला कर सकता है। ऐसे में चांदीपुरा वायरस को सरकार को और दुनिया को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि चांदीपुरा वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है।

सावधान! दुनिया के देश बर्बादी से भी सबक नहीं ले रहे, वायरस दुबारा अटैक कर सकता है

सावधान, दुनिया के देश बर्बादी से भी सबक नहीं रहे हैं। वायरस दुबारा कभी भी अटैक कर सकता है। अब भी अगर अमेरिका सहित दुनिया के ताकतवर देश गंभीर नहीं हुए तो दुनिया फिर से पाषाण युग में जा सकती है। बर्बादी के मंजर आते जाएंगे और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। हमारी सारी टेक्नोलॉजी और प्रगति भी मौत के बढ़ते कदमों को नहीं रोक पाएगी। इसलिए अभी से सावधानी बरतते हुए आने वाले खतरे को रोकने की जरूरत है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor