Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्थान रातानाडा की मासिक बैठक आयोजित, दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राखी पुरोहित. जोधपुर 

वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्थान रातानाडा की जून माह की मासिक बैठक क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी उद्यान के सामुदायिक भवन मे आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत लालसिंह पंवार द्वारा प्रार्थना से हुई।

लालसिंह पंवार ने मई माह में संस्थान के सदस्यों के जन्मदिन पर सदस्यों द्वारा प्राप्त सहयोग राशि की जानकारी दी तथा संस्थान में शामिल हुए नए सदस्य सुशीला भाटी व सत्येंद्र श्रीवास्तव का परिचय कराया। संस्थान के उपाध्यक्ष गोपी केशवानी ने वक्ता व अधिवक्ता दीप्ति गोयल का व इस माह मे जन्मदिन वाले सदस्य हिम्मत सिंह भाटी, राजेन्द्र भेरवानी, सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, ओमप्रकाश कपूर, गंगासिंह गहलोत, गोपी केशवानी, मोहनसिंह गहलोत, निशार अहमद बागवान का संस्थान के अध्यक्ष लालचंद पारख ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

वक्ता ने हर हाल में हम प्रसन्न कैसे रहे व अपनी जिंदगी की पांच बाते याद रखने की जानकारी दी, क्योंकि ये जिन्दगी दोबारा नहीं मिलेगीI अंत मे स्मृति शेष श्याम सुन्दर चौहान व अहमदाबाद विमान हादसे मे काल ग्रसित हुई दिवंगत आत्माओं को तीन बार गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन लालसिंह पंवार ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor