Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:32 am

Sunday, August 23, 2026, 11:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के बैनर का विमोचन डॉ रामप्रसाद महाराज ने किया

भरत जोशी. जोधपुर 

परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ हो रहे दिव्य महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के बैनर का विमोचन बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत परमहंस डॉ रामप्रसाद महाराज ने किया। सोमयाजी अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में होने वाले महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन में 25 कुंडीय यज्ञशाला में एक करोड़ महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी जाएगी जिसकी पूर्णाहुति 10 अगस्त को होगी। इस अवसर पर रामप्रसाद महाराज ने कहा कि यज्ञ का मानव जीवन में बहुत ही महत्व है। सनातन, संस्कृति की रक्षा के साथ साथ वैश्विक शांति, विश्व कल्याण और पर्यावरण की रक्षा में हवन का महत्वपूर्ण योगदान है। मंच पर विमोचन के समय संवित साधनायन सोसायटी के रामराज पुरोहित और आचार्य अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास स्वयं उपस्थित थे।

संवित साधनायन ससोसायटी के महेन्द्र कल्ला और भरत सिंह सोढ़ा ने बताया कि हवन का शुभारंभ 12 जुलाई को होगा जिसमें संत सरोवर सोमाश्रम अरबुदाचल के मंहत स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज सहित अन्य महात्मा उपस्थित रहेंगे। हवन लगातार एक माह तक चलेगा जिसमें महामृत्युंजय मंत्र की एक करोड़ आहुतियां लगाई जाएगी। स्वामी रामप्रसाद महाराज ने कहा कि जोधपुर में होने वाला इस तरह का यह पहला हवन है जो कि स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज की दिव्य चेतना से उज्जीवित संवित धाम आश्रम में होना संभव है। उन्होंने स्वयं भी हवन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महेंद्र व्यास, अनिल सोढ़ा, तरुण व्यास, राजेश कल्ला, कैलाश बोहरा, राजेंद्र पुरोहित, राजा बाबू जोशी, गोपाल छंगाणी , दीपक जोशी, सुनील दाधीच, विमल वर्मा सहित अनेक साधकों ने डॉ रामप्रसाद महाराज का स्वागत किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor