Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:33 am

Sunday, August 23, 2026, 11:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया

राखी पुरोहित. जोधपुर

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 जुलाई 2025, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा। गुरुवार को मारवाड कन्वेंशनल सेन्टर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया और वैश्य फेडरेशन द्वारा की जा रही समाजोपयोगी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई; जिसकी मुख्यमन्त्री द्वारा सराहना की गई। विमोचन कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली, सुरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी वैश्य फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, महिला ईकाई अध्यक्ष अनिता मेहता, सचिव सन्तोष जैसलमेरिया, कोषाध्यक्ष नलिनी बंसल, युवा ईकाई अध्यक्ष खुश सिघवी, सह सचिव दीपक गुप्ता, सुरेश मुथा, शीतल सुराणा, सुरेश भूतडा एंव वैश्य समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। शिविर में सहयोगी संस्था के रूप में जोधपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, वन्दे भारत सेवा संस्थान अपना सहयोग प्रदान कर रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor