Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:26 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परशुराम महादेव की पैदल यात्रा का न्योता दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधाणा धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाबा परशुराम महादेव पैदल यात्रा 19 जुलाई को जोधपुर से रवाना होगी। इसके आमंत्रण पत्र की पहली प्रति जोधाणा धर्मार्थ सेवा संस्थान के भक्तों ने भगवान परशुराम महादेव को समर्पित कर यात्रा का न्योता दिया।

प्रवक्ता जयसिंह कच्छावाहा ने बताया कि 28 वर्षों से यह पैदल यात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष यात्रा को लेकर संस्थान द्वारा प्रकाशित पत्रक की पहली प्रति भगवान परशुराम महादेव को समर्पित कर आमंत्रण दिया जाता है। इसी कड़ी में अध्यक्ष शंकर लाल कच्छावाह,उपाध्यक्ष पुखराज गहलोत, कोषाध्यक्ष जयसिंह कच्छावाह, मेला अधिकारी शिव सिंह कच्छवाहा,मेला संयोजक सुरेन्द्र सिंह चौहान, सचिव प्रमोद कुमार साॅखला,पवन साॅखला ,हरिनंदन कच्छवाह,जयदिप कच्छवाह, अनुराग साॅखला, दिनेश सोलंकी, महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित एक भक्त मंडल परशुराम महादेव पहुंचा तथा भोलेनाथ को यात्रा का न्योता दिया।
कच्छावाहा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 19 जुलाई को शाम छह बजे शिव मन्दिर बनावता का बेरा, चैनपुरा से संघ के अध्यक्ष शंकरलाल कच्छवाहा द्वारा पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा को रवाना किया जाएगा। यह शोभायात्रा विभिन्न मांगों से होते हुए लाल सागर स्थित हनुमानजी के मन्दिर पर पहुंचेगी। यहां रात्रि को भक्ति संगीत संध्या का आयोजन रखा गया है। इस भजन संध्या में राजस्थान के तीन दर्जन से अधिक कलाकार शिरकत करेंगे। इसके बाद 20 जुलाई को सुबह चार बजे लाल सागर से पैदल यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor