Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:26 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्मान समारोह 29 को सीकर में

राखी पुरोहित. जोधपुर

मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के विद्यार्थियों का प्रदेश स्तर पर सम्मान समारोह दिनांक *29 जून 2025 रविवार को *शिक्षा नगरी सीकर* मे सालासर मार्ग स्थित *श्री गोविंदम श्री गोपीनाथ सेवा सदन* मेंआयोजित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष शिवप्रसाद तोषावड़ करेगे.
शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैंढ़ ने बताया कि
समाज के 320 विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं अथवा 12वीं कक्षा में 90% अथवा उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं का प्रदेश स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण ने बताया कि इस वर्ष कुमारी खुशबू सोनी चुरु,सौरभ कुमार जयपुर, आरती सोनी नागौर तथा जया सोनी उदयपुर ने 99% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान बनाया है. सौरभ सोनी के साथ समाज के पांच अन्य विद्यार्थी इसी वर्ष आईआईटी में प्रवेश प्राप्त करने की पात्रता भी हासिल कर चुके हैं 15 विद्यार्थी नीट परीक्षा में अपनी पात्रता प्राप्त कर चुके हैं अकेले बाड़मेर जिले से समाज के पांच विद्यार्थियों ने यह योग्यता अर्जित कर समाज को गौरवान्वित किया है.
मैढ़ ने बताया की सम्मान समारोह के साथ समाज के प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु मार्ग प्रशस्त हो इसमें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा, विशेष रूप से कक्षा दसवीं के उपरांत विषय चयन एवं कक्षा 12वीं के उपरांत महाविद्यालय व विश्वविद्यालय चयन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा ।
भविष्य में समाज का प्रतिनिधित्व हर क्षेत्र में यथा शासन, प्रशासन,न्याय, चिकित्सा, सुरक्षा बल, अभियांत्रिकी,शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी उत्तरोत्तर उन्नति करे तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा.

मैंढ़ ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति मय अभिभावक वांछनीय है.
विद्यार्थी अपनी एक पासपोर्ट साइज की फोटो एवं इस वर्ष की अंक तालिका की छाया प्रति साथ लेकर आवे ताकि पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थियों की पुष्टि हो सके.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor