Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:32 am

Sunday, August 23, 2026, 11:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“एक शाम माता रानी व जगन्नाथ भगवान के नाम” भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां जगदम्बा की असीम कृपा और जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर परम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चोपासनी हाऊसिंग बोर्ड 23 सेक्टर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार रात्रि में “एक शाम माता रानी व जगन्नाथ भगवान के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक उमा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से माता रानी, जगन्नाथ भगवान, राधाकृष्ण, रामभक्त हनुमान का भव्य दरबार सजाया गया और भजन गायक पंकज बिंदास, सुरेश शर्मा व मंजू डागा द्वारा सुमधुर भजनों की सरिता प्रवाहित की गई, जिन पर श्रद्धालु रातभर झुमते हुए और जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।

आयोजन की व्यवस्था और कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीरू-कालीचरण अग्रवाल, सुंदरलाल अग्रवाल, ईशु-सोहनलाल अग्रवाल ने सेवाएं प्रदान की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor