Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन में 250 प्रवासी यजमान के नाम से संकल्प

संवित धाम में 12 जुलाई से लगातार एक माह तक चलेगा

भरत जोशी. जोधपुर

परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ हो रहे दिव्य महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन में भाग लेने के लिए लगभग 250 प्रवासी साधक और उनके परिजन विदेशों से आ रहे हैं अथवा उनके नाम से संकल्प लेकर आहुतियां दी जाएंगी। वहीं जोधपुर के लगभग 150 साधक, उनके परिजन और पंडित व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर आहुतियां देंगे। हवन लगातार एक माह तक चलेगा, जिसमें महामृत्युंजय मंत्र की एक करोड़ आहुतियां लगाई जाएंगी।

संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के महंत स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में और सोमयाजी अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में होने वाले महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के प्रधान यजमान जोधपुर निवासी और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे राजेंद्र हर्ष हैं । 25 कुंडीय यज्ञशाला में एक करोड़ महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी जाएंगी जिसकी पूर्णाहुति 10 अगस्त को होगी। वरिष्ठ संवित साधक महेश हर्ष के नेतृत्व में हवन की तैयारियां की जा रही हैं और हवन सामग्री, प्रदेश की विभिन्न गाेशालाओं से देसी गाय का घृत इत्यादि का संग्रह भी किया जा रहा है।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंहल और डॉ. सीएस कल्ला ने बताया कि जोधपुर शहर में आयोजित होने वाला यह पहला महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन है। पूरे भारत में यह छठा हवन है। अखंड रूप से लगातार एक माह तक दो पारियों में आयोजित हो रहे हवन में प्रतिदिन 150 यजमान आहुति देंगे। हवन में व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके परिजनों के नाम से संकल्प लेकर आहुतियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतिदिन साधक, भक्त भी हवन में बैठकर आहुतियां देंगे। संस्थान की लक्ष्मी सोनी और शशिबाला कल्ला ने बताया कि अभी तक अमेरिका से 118 साधकों ने, कनाडा से 16, मुंबई से 10, माउंट आबू से 8, अहमदाबाद से 20, बेंगलुरू से 32, बडौदा से 8, भरतपुर से 16, जयपुर से 10, दिल्ली से 8, जालौर से 16 ओर जोधपुर से 150 साधकों व उनके परिजनों ने हवन में व्यक्तिगत अथवा नाम से संकल्प लेकर आहुति देने के लिए नाम पंजीकृत कराया है।

संवित साधनायन सोसायटी के जगदीश नारायण पुरोहित और ब्रह्मदेव बोड़ा ने बताया कि हवन में आहुति देने के लिए अमेरिका से राजेंद्र हर्ष, सुनील तुपाले, अजय ठाकुर,चंद्रशेखर व्यास, अमित गांगुली, अशोक व्यास, प्रजेश पटेल, रमेश पटेल, कार्तिक पटेल,नीलेश पटेल, कांति भाई, जगदीश पटेल, राजेंद्र जोशी, भुवनेश पुरोहित, रमेश भाई, कनाडा से प्रताप पुरोहित, जगदीश पुरोहित, मुंबई से भूपेंद्र आमेटा, अरुणा पुरोहित, माउंट आबू से योगेंद्र सिंह गहलोत,दिल्ली से कर्नल दिव्या ठाकुर, अहमदाबाद से चैतन्य चंदेल, मोहन भाई हीरालाल गौर, अरुणा राठौड़, बेंगलुरु से प्रणय हर्ष, राघवेंद्र, इंदु प्रकाश शर्मा, बालाजी श्रीनिवासन, बडौदा से हीना नागरेचा, भरतपुर से दिनेश उपाध्याय, शोभा राम शर्मा, जयपुर से अखिलेश रामदेव, प्रफुल्ल कल्ला, जालोर से गोपाल सिंह खींची, शंभू प्रसाद बंसल सहित जोधपुर के अनेक साधक, उनके परिजन और पंडित आहुतियां देंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor