Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:48 pm

Thursday, July 9, 2026, 8:48 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोशी ने सिया-राम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर को आयोजित होगा समारोह, तैयारियां जोर-शोर से

राखी पुरोहित. जोधपुर 

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा सिया-राम परिणोत्सव सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा भी मौजूद थे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए और समाज हित में यह अति आवश्यक है। यह समाज सेवा का एक बहुत बड़ा और अनुकरणीय कार्य है। मैं जनता से अपील करता हूं कि इस कार्यक्रम में तन मन धन से अपना सहयोग दिल खोलकर करें। इस आयोजन के लिए मैं गायत्री देवी ट्रस्ट टीम और उनके संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को अग्रिम बधाई देता हूं और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की भगवान से प्रार्थना करते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor