Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:21 pm

Thursday, July 9, 2026, 7:21 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चौकड़ी कलां की छात्रा पीपाड़ तहसील में टॉपर, कलेक्टर अग्रवाल ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को चौकड़ी कला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत शिविर का अवलोकन करने के बाद राउमावि चौकड़ी कलां में पहुंचकर बेहतर परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को साफा पहनाकर सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार को बेहतर परिणाम देने के लिए बधाई दी।

पीपाड़ तहसील कक्षा बारहवीं कला वर्ग टॉपर राजकीय विद्यालय चौकड़ी कलां की छात्रा शिरीषा कंवर 95.80% व मुस्कान 93.20% और कक्षा 10 की छात्रा अनीता टाक 85.17% का जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवं छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के शिक्षकों को भी बेहतर परिणाम को लेकर बधाई दी। इस दौरान सरपंच चंपालाल टाक, सीबीईओ सुमेर सिंह, प्रधानाचार्य मदनलाल जाट, प्रधानाचार्य यथावत नेमाराम सोलंकी, वरिष्ठ अध्यापक लालाराम देवड़ा, वरिष्ठ अध्यापक कैलाश रॉयल, व्याख्याता ओमप्रकाश सेवर व व्याख्याता महेंद्र खोजा तथा वार्ड पंच रामदेव टाक सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor