सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत गुरुवार को बोरुंदा में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें कई कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार रामलाल भाम्बू ने बताया कि राजस्व विभाग में आपसी सहमति से बंटवारा आठ, नाम शुद्धिकरण 25, नामान्तकरण 5, पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग टीकाकरण 100, पशुओं का उपचार में बड़े पशु 64 व छोटे पशु 276, मंगला पशु बीमा योजना में 5 पशुपालक लाभान्वित हुए। चिकित्सा विभाग में टीबी रोग पहचान पांच मरीज, पांच गर्भवती महिला की एएनसी जांच, टीकाकरण 6 बच्चों के, बीपी सुगर के 16 मरीजों की जांच, जलदाय विभाग में पांच लिकेज की मरम्मत, जल दबाव निस्तारण 3, ग्राम पंचायत कार्यों में मिशन हरियालों राजस्थान के तहत 1800 लक्ष्य में से 1100 पौधे लगाए। ग्रामीण विकास विभाग चयनित बीपीएल दो परिवारों का बैंक खातों का सत्यापन, स्वामित्व योजना के तहत 23 लोग लाभान्वित हुए। कृषि विभाग में मृदा नमूना संग्रहण 10, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तहत 10 किसानों को कार्ड वितरित किए। सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत दो आवेदन मिले। खाद्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में 135 परिवारों के आधार सिडिंग किए। ई केवाईसी 255 के किए। विद्युत विभाग पांच झूलते तार, तीन विद्युत ठीक किए। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग में 35 पेंशनर्स का सत्यापन किया। मृत्यु के कारण लम्बित 16 प्रकरण निस्तारित, दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़े के तहत मातृ वंदना योजना के 10 लाभार्थी, पोषण ई केवाईसी 25, इस दौरान 189 लोगों को विभागीय जानकारी दी। इस दौरान सरपंच संतोष कंवर राठौड़, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राजेश देवड़ा, कनिष्ठ अभियंता, डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल, सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी, ग्राम विकास अधिकारी भजनलाल बिश्नोई, एओके हाथीराम, आरआई ओमसिंह, पटवारी नेनाराम खोजा, भाकरों की ढाणी पटवारी संजीता गुर्जर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सैनी, एलएसए अनिल दाधीच, कृषि पर्यवेक्षक अभिषेक वैष्णव, मानवेंद्र सिंह राठौड़, ऊंकारराम, यशराज दाधीच, वार्डपंच हरिसिंह भाटी, भैरुसिंह व महेश दाधीच तथा भगवान माली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।










