Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:39 pm

Sunday, August 23, 2026, 10:39 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ की तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर नगर की सुविख्यात साहित्यकार डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ की तीन पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम नगर की अनेक वरिष्ठ महिला रचनाकारों की मेजबानी में उनके एयरफोर्स क्षेत्र के अरविंद नगर स्थित निज निवास गोस्वामी सदन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि सभी आगंतुकों का खुशांकी गोस्वामी ने तिलक लगाकर व प्रज्ञा चौहान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और डॉ. तृप्ति गोस्वामी ने सभी आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे युक्त गमले भेंट किए। सभी आगंतुकों ने डॉ. तृप्ति गोस्वामी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर देवास की कवयित्री आरती अक्षय गोस्वामी ने वीर रस की रचना का पाठ किया।

डॉ. तृप्ति गोस्वामी ने बताया कि ‘गुनगुनाती सुबह’ जो की एक लघु कविता संग्रह है। कहानी संग्रह ‘कुछ तेरे मेरे दरमियां’ और एक अन्य विशेष काव्य संग्रह ‘नई पहल’ जो की छंद विधान की विशिष्ट विद्या जनहरण घनाक्षरी में रचा गया है। विमोचन के पश्चात पुस्तकों पर चर्चा और गीत व काव्यपाठ का सत्र चला जिसमें नगर की वरिष्ठ रचनाकार चांदकौर जोशी, विजया बाली, सुषमा चौहान, सरोज कौशल, बसंती पंवार, सुमन बिस्सा, पद्मजा शर्मा, प्रगति गुप्ता, नीना छिब्बर, ऋचा शरद अग्रवाल, आशा पाराशर, रेणुका श्रीवास्तव, मनीषा डागा, राखी पुरोहित, मनीषा चौहान, हेमा गुप्ता, भारती शर्मा ने पुस्तकों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor