Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 4:48 am

Sunday, April 19, 2026, 4:48 am

LATEST NEWS
Lifestyle

आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह को जयंती पर किया याद

युवराज शिवराज सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल थे मुख्य अतिथि, शहर के गणमान्य नागरिकों ने किए पुष्प अर्पित

सुनील वर्मा. जोधपुर 

आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह की 122 वीं जयंती पर मंगलवार प्रातः रेलवे स्टेशन के सामने स्टैच्यू सर्किल पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। एचएच महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता युवराज शिवराज सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल चीफ ऑफ स्टाफ 12 कोर्स थे। विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, एयर कमांडर जे श्री राम एयर ऑफीसर कमांडिंग जोधपुर, डीआरएम अनुराग त्रिपाठी थे।

युवराज शिवराज सिंह ने की पूजा अर्चना

समारोह के अध्यक्ष युवराज शिवराज सिंह ने महाराजा उम्मेद सिंह के स्टेच्यू के समक्ष पूजा अर्चना की। समारोह स्थल पर आने पर मेहरानगढ़ बैंड द्वारा धूंसा वादन कर सलामी दी गई। साथ में युवरानी गायत्री राजे , भंवर बाईजीलाल वारा राजे, राज भंवर सिराज देव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित ललित त्रिवेदी, अश्विनी त्रिवेदी, अश्विनी दवे, भगवान सिंह राजपुरोहित व जितेंद्र राज जोशी ने पूजा अर्चना करवायी ।

इन अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की

समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल चीफ ऑफ स्टॉफ 12 कोर , राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, एयर कमांडर जे श्री राम, डीआरएम अनुराग त्रिपाठी व सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज ने पुष्पांजलि अर्पित की।

विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष प्रार्थना

समारोह में श्याम मनोहर मंदिर चौपासनी के सोहनलाल जैसलमेरिया, पं विजय दत्त पुरोहित ,शहर खतीब काजी मोहम्मद तैयब अंसारी, श्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ज्ञानी परमजीत सिंह व एसएमचर्च सरदारपुर के धर्मगुरु अविनाश मेसी ने अपने-अपने धर्म के अनुसार महाराजा उम्मेद सिंह की जयंती पर विशेष प्रार्थना की व उनके जनहितकारी कार्यों का स्मरण किया।

चौपासनी विद्यालय व मौलाना आजाद विद्यालय के विद्यार्थी थे उपस्थित

समारोह में केसरिया साफा पहन चौपासनी विद्यालय के विद्यार्थी व मौलाना आजाद सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्काउट व गाइड विद्यार्थी उपस्थित हुए।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

समारोह में निदेशक एयरपोर्ट मनोज उनियाल, एसीपी ( ईस्ट ), मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, महाराज सुमन सिंह, दिग्विजय सिंह भांवरी, ऋषिराज सिंह भांवरी, कर्नल गिरेंद्र सिंह दांखा, महेश करण सिंह पाल, सम्राट पृथ्वीराज चौहान संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, बिशन सिंह सोढा, कुलदीप सिंह रावटी, सुरेंद्र सिंह चांपावत, रामजी व्यास, भागीरथ वैष्णव, प्रश्नपुरी गोस्वामी, विष्णु प्रजापत, फारूक अहमद खान, दिलीप सिंह राठौड़, ओमप्रकाश गेपाला, किशनवीर सिंह, गर्मांशु बोहरा, उम्मेद सिंह डाबड़ी, केसर सिंह नरूका, सादुल सिंह, प्रभु सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी व गरमानी नागरिक उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor