पंकज जांगिड़. जोधपुर
नीकापंथ जोधपुर राजस्थान के 16वें गादी पीठाधीश्वर व संस्थापक केवली भगवंत सतगुरु नारायण परमेश्वर महाराज का द्वितीय परिनिर्वाण कैवल्य महोत्सव 11 व 12 जुलाई को मगरा पूंजला क्षेत्र के भाटिया चौराहा के पास, पहाड़ियां बेरा स्थित सामुदायिक भवन में 17वीं गादी पीठाधीश्वर आचार्य रामनिवास महाराज के सानिध्य में संत समागम एवं विशाल भंडारा आयोजन के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
आयोजन समिति के अमराराम सांखला व नरेश टाक ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम में 11 जुलाई को सुबह 9 बजे गोकुलजी की प्याऊ से आयोजन स्थल तक मारवाड़ी वेशभूषा में मारवाड़ की संस्कृति की झलक, श्रीराम ध्वजयात्रा, सनातन ग्रंथ दर्शन, कलश यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण युवा शक्ति धार्मिक उद्घोष के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे अनमोल वाणी व दोपहर 1 बजे महाप्रसादी तथा 12 जुलाई को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक सैकड़ों पुज्य संत महात्माओं का मंगल समागम, हरि कथा, श्री राम कीर्तन, अपराह्न 3 बजे पूर्णारती के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस महोत्सव को सफ़ल बनाने हेतु सैंकड़ों युवाओ की टोली प्रचार प्रसार में और मंडोर क्षेत्र के चर्चित नागरिक भी इस आयोजन को नया रूप देने में जुटे हुए हैं।
इस आयोजन में सूरसागर बड़ा रामद्वारा महंत रामप्रसाद महाराज, फतेहसागर सतगुरु कबीर आश्रम महंत राजेन्द्र दास, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी सहित बलवीर भाटी, यशपाल कच्छवाह, धनराज शर्मा, नरपत सिंह भाटी, प्रमोद कच्छवाह, राजू गहलोत, गुमान गहलोत, देवेन्द्र गहलोत, सत्यनारायण दाधीच, प्रकाश भाटी आदि उपस्थित रहेंगे।




