राखी पुरोहित. जोधपुर
24 जुलाई को शाम 6:00 बजे भारत तिब्बत सहयोग मंच के तहत हरियाली अमावस्या के अवसर पर मधुबन डीपी नगर में पर्यावरण पार्क में पौधरोपण किया गया l इस कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष घनश्याम दास वैष्णव, महिला जिला अध्यक्ष शुभा अवस्थी, उपाध्यक्ष माधवी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, मीडिया प्रभारी संतोष, विनोद राका, बजरंग चौधरी सहायक प्रशासनिक अधिकारी, गोमी देवी, घनश्याम, महिला शक्ति तथा पुरुष सदस्य मौजूद रहे l पार्षद विजय विजय मेवाड़ा ने भी सहयोग किया l





