Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:04 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:04 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन जैसलमेर में 4,5 व 6 अक्टूबर को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र तथा श्रीकृष्णा ज्योतिष शोध संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4,5 व 6 अक्टूबर को स्वर्ण नगरी जैसलमेर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में 200 से ज्यादा ज्योतिष महानुभावों के पहुंचने की संभावना है।

इस सम्मेलन में ज्योतिष की समस्त विधाओं के ज्योतिषाचार्य अपनी उपस्थिति देंगे, जिसमें प्रमुख रूप से वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष लाल किताब टैरो कार्ड रीडर, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा, तंत्र-मंत्र, कर्मकांड आदि के ज्योतिष विद्वान सम्मिलित होंगे। यह सम्मेलन तीन दिन का होगा। 4 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा एवं शाम को 4:00 बजे के बाद आगंतुक ज्योतिष विद्वानो को रिटायरटर में अर्थात सम डिजर्ट सफारी की सवारी करवाने का आयोजन किया जाएगा एवं 5 अक्टूबर 2025 को सम्मेलन प्रातः  9:00 बजे से शाम 4:00 तक रहेगा। इसके तत्पश्चात समस्त ज्योतिष बंधुओ को शक्तिपीठ तनोटराय मंदिर दर्शन हेतु ले जाया जाएगा एवं सम्मेलन के अंतिम दिन 6 अक्टूबर को समस्त ज्योतिष विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। इस ज्योतिष महासम्मेलन के मुख्य आयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रश्न शास्त्री पंडित एसके जोशी, जोधपुर और भागवताचार्य भरतलाल शास्त्री, जयपुर होगे एवं सचिव श्वेता जैन (दिल्ली) कार्यक्रम संयोजक ताराचंद शास्त्री (सवाई माधोपुर) महंत अजय व्यास (उज्जैन) एवं राज शर्मा (जयपुर) होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor