राइजिंग भास्कर. जोधपुर
राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर नगर स्थित मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवा के कार्यों में हरदम आगे पर वाले विशेष कर साधर्मिक भाई बहनों की सेवा करने वाले प्रत्यक्ष समाजसेवी जीवदया प्रेमी रमेश छाजेड़ रामसर के शुक्रवार का 108 पार्श्वनाथ भगवान के अठम तप आराधना की पूर्णाहुति बड़े ही ठाठ-बाठ के साथ हुई।
परम गुरु भक्त रमेश छाजेड़ रामसर ने आज से 7 वर्ष पूर्व परम पूज्य मारवाड़ रत्न कच्छ कोहिनूर गौतम गुण विहार तीर्थ पाली के प्रेरक गणिवर्य श्री कमलप्रभसागर जी के एक आदेश के साथ इस महान तप की शुरुआत की थी। इसकी आज उनके आशीर्वाद से बड़े ही धूमधाम के साथ आनंद पूर्ण सम्पन्न हुई। ज्ञात रहे कि रमेश छाजेड़ रामसर को जैन समाज के कई गच्छाधिपति आचार्य भगवंतो के साथ कई साधु – साध्वी जी भगवंतो का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ऐसे हमारे रमेश छाजेड़ रामसर पिछले 19 वर्षों से जोधपुर महानगर की हर संस्थाओं में अपनी सक्रिय सेवाएं अर्पण कर रहे हैं। छाजेड़ को पूज्य गुरुदेव श्री कमलप्रभ सागर जी का मंगल आशीर्वाद हर दम मिलता रहता है। मानव सेवा जीवदया के साथ समाज के हर कार्यों में सदैव समर्पित रमेश छाजेड़ रामसर को समाजसेवा के लिए राज्य स्तर के कई पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया है। रमेश छाजेड़ रामसर के 108 अठम तप की महान आराधना की पूर्णांहुति होने पर उनके शुभ चिंतक इष्ट जन, परिजन, इष्ट मित्रो ने उन्हें सुख -साता पूछ उनके इस महान तप की खूब खूब अनुमोदना की।





