Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:02 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:02 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री देवनारायण भगवान की सवारी अश्व नीलागर का जन्मोत्सव मनाया, खीर-चूरमे का लगाया भोग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

गुर्जर समाज के आराध्य देव तथा भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान की सवारी अश्व नीलागर का जन्मोत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी, शुक्रवार को रातानाडा स्थित श्री देवनारायण मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

मंदिर व्यवस्थापक मूलाराम फारक ने बताया कि मंदिर सेवक रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य और मंदिर समिति के बाबुलाल हांकला, बलविरेंद्र भडाणा, महेश धाभाई, राजेन्द्र हांकला, मुकेश कटारिया, राजेन्द्र कटारिया, किशनलाल कालस, दीपक हांकला सहित समाजबंधुओं व श्रद्धालुओं की मेजबानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान मंदिर में आकर्षक फूलमंडली व रंगोली से सजावट के साथ देव प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। भगवान के दर्शनार्थ मंदिर में दिनभर भक्तों का आवागमन रहा। भगवान को भोग लगाने के लिए भक्त अपने घरों से खीर चूरमा का प्रसाद बनाकर लाए। भोग रुपी प्रसाद संध्या आरती के पश्चात भक्तों में वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मंजू डागा एंड पार्टी ने भगवान देवनारायण की महिमा के गुणगान के साथ देवी-देवताओं के भजनों की सरिता बहाई, जिन पर श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor